इंटरनेशनल पॉप सिंगर रिहाना एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई हैं। इसकी वजह कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 है, जिसमें सिंगर ने बेबी बंप के साथ रेड कार्पेट पर वॉक की। दिलचस्प बात ये थी कि रिहाना अपने बॉयफ्रेंड ए$एपी रॉकी के साथ रेड कार्पेट पर उतरीं और उनकी फिल्म के प्रीमियर के लिए उन्हें सपोर्ट दिया। बेबी बंप के साथ रिहाना ने कई पोज दिए। वहीं ए$एपी रॉकी अपनी लेडी लव को पीछे से पकड़ते हुए नजर आए। दोनों का ये प्यारा पोज लोगों का ध्यान खींच रहा है।
मेट गाला के बाद कान्स में जलवा
जाहिर है कि अरबपति सिंगर रिहाना ने कुछ दिन पहले मेट गाला 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। रेड कार्पेट पर उतरीं रिहाना ने उस वक्त बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था और बताया था कि वह तीसरी बार मां बनने जा रही हैं। ब्लैक ड्रेस में रिहाना का मेट गाला लुक काफी वायरल हुआ था। अब सिंगर ने कान्स 2025 में दस्तक दी है और फिर से विदेशी मीडिया से लाइमलाइट छीन ली है।
ब्लू ड्रेस में खूबसूरत दिखीं रिहाना
कान्स फिल्म फेस्टिवल में रिहाना ने शाही नीले रंग की ड्रेस पहन रखी है। हॉल्टर-नेक, फ्लोर-लेंथ ब्लू ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनकी ड्रेस में तीन रफल्ड नॉट्स हैं। इस ड्रेस के साथ रिहाना ने रिंग्स और डायमंड-स्टडेड इयर पिन के साथ मिनिमलिस्टिक ज्वैलरी टच दिया है। अपने लुक को मैचिंग ओशन ब्लू क्लच से पेयर किया है।
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि रिहाना और ए$एपी रॉकी एक-दूसरे की बाहों को थामे हुए नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में ए$एपी ने पीछे से रिहाना के बेबी बंप को पकड़ा हुआ है। दूसरी तस्वीर में वह सिंगर को किस कर रहे हैं। ए$एपी के लुक की बात करें तो उन्होंने हीरे जड़े ब्रोच के साथ एक क्लासिक ब्लैक सूट पहना है। इस लुक को रत्न से जड़े ब्रेसलेट और ब्लैक चश्मे से कंप्लीट किया है।
यह भी पढ़ें: Cannes का हिस्सा बनीं शर्मिला टैगोर-सिमी ग्रेवाल, इन स्टार्स ने लूटी लाइमलाइट
बॉयफ्रेंड को सपोर्ट करने पहुंचीं
डेक्कन हेराल्ड के मुताबिक, ए$एपी रॉकी ने फिल्म ‘हाईएस्ट 2 लोएस्ट’ में हॉलीवुड आइकन डेनजेल वाशिंगटन के साथ काम किया है। फिल्म का प्रीमियर कान्स फेस्टिवल में होना है। अपने प्यार का उत्साहवर्धन करने के लिए रिहाना ने कान्स रेड कार्पेट पर उनके साथ एंट्री की।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
21 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines