हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Cannes Film Festival 2024 में चलेगा Kiara Advani का जादू, देश का प्रतिनिधित्व करेंगी एक्ट्रेस

Cannes Film Festival 2024: 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) का आज आयोजन होने वाला है। इस इवेंट में भारत की कई हसीनाएं अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। फैंस बेसब्री से इस इवेंट से हसीनाओं के लुक का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Cannes Film Festival 2024

Cannes Film Festival 2024: आज यानी 14 मई को 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) का आगाज होने जा रहा है। सिनेप्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद खास है। अब भई हर कोई इसका बेसब्री से इंतजार करता है, तो इस दिन का खास होना भी बनता है। इस इवेंट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जी हां, लेटेस्ट अपडेट के अनुसार बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी भारत की ओर से कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने वाली हैं।

कियारा आडवाणी होंगी शामिल

77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का भी जादू देखने को मिलेगा। बता दें कि आज 14 मई को फ्रांस के कान्स शहर में इस इवेंट का आगाज होने वाला है। इस बार का इवेंट बेहद खास है क्योंकि इसमें भारत की कई फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत की ओर से एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इस इवेंट में चार चांद लगाने के लिए तैयार हैं। बता दें कि इस इवेंट में शामिल होने के लिए कियारा आज फ्रांस के लिए रवाना होंगी।

भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी कियारा

बता दें कि 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी वुमेन इन सिनेमा गाला डिनर में भारत का प्रतिनिधित्व करती नजर आने वाली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी मेजबानी वैनिटी फेयर करेगा। इस इवेंट में तमाम देशों से 6 प्रतिभाशाली महिलाओं एक साथ आती हैं। ये वो महिलाएं होती हैं, जो मनोरंजन के क्षेत्र में योगदान देती हैं।

विज्ञापन

ऐश्वर्या राय बच्चन और अदिति राव हैदरी भी होंगी शामिल

आज फ्रांस के कान्स शहर के पैलेस डेस फेस्टिवल्स एट डेस कांग्रेस में 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज होने वाला है। इसकी शुरुआत उद्घाटन से होने वाली है और निर्देशक क्वेंटिन डुपिएक्स निर्देशित फिल्म ‘द सेकंड एक्ट’ से इसे शुरू किया जाएगा। बता दें कि हर बार की तरह इस बार भी बी-टाउन की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) इस इवेंट का हिस्सा बनेंगी। इतना ही नहीं बल्कि इस बार ‘हीरामंडी’ की ‘बिब्बोजान’ यानी अभिनेत्री अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा दिखाएंगी।

यह भी पढ़ें- Salman Khan House Firing Case: 4 दिन से की जा रही थी तलाश, मोबाइल की दुकान से पूछताछ, ऐसे अरेस्ट हुआ 6वां आरोपी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola