Salman Khan House Firing Case: 4 दिन से की जा रही थी तलाश, मोबाइल की दुकान से पूछताछ, ऐसे अरेस्ट हुआ 6वां आरोपी

Salman Khan House Firing Case: सलमान खान के घर पर फायरिंग केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 6वां आरोपी अरेस्ट कर लिया है। पुलिस लगातार इस केस में गिरफ्तारियां कर रही है और लगातार बड़े अपडेट सामने आ रहे हैं।

Salman Khan

Salman Khan

Salman Khan House Firing Case: अभिनेता सलमान खान के घर फायरिंग केस में लगातार कार्रवाई जारी है और एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। हाल ही में इस केस में 6वें आरोपी को अरेस्ट किया गया है। फैंस इससे खुश है और मुंबई क्राइम ब्रांच की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही लोगों के मन में ये भी सवाल है कि पुलिस ने 6वें आरोपी को कैसे अरेस्ट किया है। आइए आपको बताते हैं…

विज्ञापन

6वां आरोपी अरेस्ट

ये तो सभी जानते हैं कि इस केस में पुलिस तेजी से काम कर रही हैं। साथ ही पुलिस ने अबतक कई लोगों को अरेस्ट भी किया है। बता दें कि 13 मई को मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस केस में बड़ी सफलता हासिल की और 6वें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट्स की मानें तो 6वें आरोपी का नाम हैरी उर्फ हरपाल बताया जा रहा है, जो फतेहाबाद के गांव भिरड़ाना में रहने वाला है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

ऐसे हुई गिरफ्तारी

बता दें कि पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। केस की छानबीन के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम कड़ी मेहनत कर रही है और इस टीम का निर्देशन इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत सोलंकी कर रहे हैं। जानकारी की मानें तो करीब चार दिन से पुलिस भिरड़ाना में 6वें आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने जब मोबाइल की दुकानों पर पूछताछ की तो हरपाल के बारे में पता लगा।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है फायरिंग की जिम्मेदारी

जानकारी की मानें तो कहा जा रहा है कि जिन लोगों ने सलमान खान के घर पर फायरिंग की है, हैरी उनसे लगातार संपर्क में था। साथ ही फोन पर इन लोगों की बात हो रही थी। बता दें कि इस अपडेट पर ज्यादा जानकारी नहीं आई है, लेकिन केस में पुलिस तेजी से काम कर रही है। बता दें कि सलमान खान के घर पर 14 अप्रैल को फायरिंग हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी।

विज्ञापन

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ