Cannes 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल में दुनिया के कोने-कोने से सेलेब्स अपने फैशन का जलवा दिखा रहे हैं. इसी बीच कान्स में पहुंची एक मॉडल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वो अपने सेलेब्रिटी स्टाइलिश पर कैंची से शारीरिक हमला करने का इल्जाम लगा रही हैं. वहीं मॉडल का चेहरा खून से लहूलुहान है. सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो वायरल हुई फैंस भी हैरान रह गए और वीडियो को देखकर फैंस का भी दिल दहल गया.
मॉडल पर हुआ जानलेवा हमला
वायरल वीडियो में दिख रही मॉडल एंड्रिया डेल वाल हैं. उन्होंने साल 2025 में मिस वेनेजुएला 2025 का खिताब जीता था. वहीं अब मॉडल ने कान्स के एक होटल रूम से वीडियो बनाया है. वीडियो में मारपीट और चीखने-चिल्लाने की आवाज आ रही है. मॉडल के चेहरे पर खून दिखाई दे रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि मेरी ये हालत मशहूर सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट जियोवानी लगुना ने की है.
यह भी पढ़ें: Cannes 2026: इंतजार खत्म! ब्लू गाउन पहने ऐश्वर्या राय बच्चन पहुंचीं कान्स, दिलकश अदाओं से लूटी लाइमलाइट
वीडियो हुआ वायरल
एंड्रिया डेल वाल की वीडियो में जियोवानी लगुना भी नजर आ रहे हैं और वो सोफे पर बैठे हुए हैं. वहीं एक्ट्रेस वीडियो में बोल रही हैं, ‘देखो, ये वो है जो जियोवानी लगुना ने किया. बधाई हो जियोवानी यही तो मैं चाहती थी कि तुम दिखा दो कि तुम कौन हो.’ वीडियो में कमरे का सामान भी इधर-उधर बिखरा दिखाई दे रहा है. न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार होटल में चीख-पुकार को सुनकर सिक्योरिटी गार्ड भी मौके पर आ गए.
यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय की लाडली का Cannes में डेब्यू! रेड गाउन में आराध्या बच्चन ने ढाया कहर; फोटोज वायरल
पुलिस ने स्टाइलिस्ट को किया गिरफ्तार
वहीं सिक्योरिटी गार्ड ने इस घटना को देखकर पुलिस को तुरंत फोन किया और पुलिस ने जियोवानी लगुना को धर दबोच लिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक लगुना ने एंड्रिया के चेहरे पर कैंची से हमला किया था. वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने भी बयान में कहा है कि ये घटना वाकई हैरान कर देने वाली थी. वहीं स्पेनिश पत्रकार ने एक वीडियो भी शेयर की है जिसमें पुलिस होटल रूम से जियोवानी लगुना को ले जा रही है. एंड्रिया से जुड़ी इस घटना ने उनके फैंस को भी शॉक्ड कर दिया है और फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर सपोर्ट भी कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 hr ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
2 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
3 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
3 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
5 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
6 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
6 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines