ऐश्वर्या राय की लाडली का Cannes में डेब्यू! रेड गाउन में आराध्या बच्चन ने ढाया कहर; फोटोज वायरल

Aishwarya Rai Cannes 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन का इंतजार उनके फैंस बेसब्री से कर रहे थे. वहीं एक्ट्रेस पहले दिन ब्लू गाउन में रेड कार्पेट पर कहर ढाया. वहीं एक्ट्रेस की लाडली आराध्या बच्चन ने भी कान्स में डेब्यू किया. रेड गाउन में 14 साल की आराध्या बच्चन ने अपनी मम्मी के साथ कैमरे के सामने जमकर पोज दिए.

aaradhya bachchan cannes debut
1 / 6

विज्ञापन

आराध्या बच्चन का डेब्यू

आराध्या बच्चन का डेब्यू2 / 6

विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन ने पहले ब्लू गाउन में रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा. वहीं शाम में एक्ट्रेस पिंक कलर के गाउन में नजर आईं. इस दौरान एक्ट्रेस के साथ उनकी लाडली बेटी आराध्या बच्चन भी नजर आईं.

विज्ञापन

ऐश्वर्या राय संग दिए पोज

ऐश्वर्या राय संग दिए पोज3 / 6

आराध्या बच्चन अक्सर अपनी मम्मी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ कान्स में दिखती हैं, लेकिन वो लाइमलाइट से दूर रहती हैं. वहीं इस बार आराध्या ने भी कान्स में अपने लुक्स से सबको हैरान कर दिया.

रेड गाउन में छाईं आराध्या

रेड गाउन में छाईं आराध्या4 / 6

आराध्या ने कान्स में रेड गाउन कैरी किया और वो बड़े ही कॉन्फिडेंस से अपनी मम्मी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ कैमरे के सामने पोज देती नजर आईं. सोशल मीडिया पर आराध्या के लुक के काफी चर्चे हो रहे हैं.

विज्ञापन

लुक पर फिदा हुए फैंस

लुक पर फिदा हुए फैंस5 / 6

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की लाडली आराध्या के लुक ने फैंस का दिल जीत लिया. आराध्या ने रेड गाउन कैरी किया और इसके साथ मिनिमल मेकअप से अपने लुक को कम्पलीट किया. आराध्या ने इस दौरान अपने रेड कलर की लिपस्टिक लगाई, जिससे उनकी खूबसूरती में चार चांद लग गए.

ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी ढाया कहर

ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी ढाया कहर6 / 6

वहीं दूसरी ओर ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस दौरान पिंक कलर का गाउन कैरी किया. साथ ही एक्ट्रेस ने अपने लुक को ओपन हेयर और लाइट ईयररिंग्स के साथ कैरी किया. आराध्या और ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स में सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन