दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल यानी ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ की आज 13 मई से शुरुआत हो गई है। इस इवेंट का सेलेब्स को बेसब्री से इंतजार रहता है। ‘फेस्टिवल डे कान्स’ में दुनियाभर के सितारे अपना जलवा दिखाने के लिए आते हैं। भारतीय हस्तियां भी इस इवेंट का हिस्सा बनती हैं। हालांकि, इस बार यानी 78वें फिल्म फेस्टिवल में कुछ चीजों को बैन कर दिया गया है, जिससे स्टार्स को फॉलो करना होगा? आइए जानते हैं कि इस साल ‘फेस्टिवल डे कान्स’ में क्या-क्या बैन हुआ है?
‘फेस्टिवल डे कान्स’ में क्या हुआ बैन?
78वें फिल्म फेस्टिवल की बात करें तो इस साल ‘फेस्टिवल डे कान्स’ के रेड कार्पेट पर न्यूडिटी और ओवर साइज कपड़ों पर बैन लगा दिया गया है। जी हां, अब कान्स फिल्म फेस्टिवल में कोई ओवर साइज कपड़े या फिर न्यूडिटी नहीं फैला पाएगा। बता दें कि 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल मैनेजमेंट ने इन नियमों को लेकर ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है।
78वें फिल्म फेस्टिवल के नए नियम
इस स्टेटमेंट में मैनेजमेंट ने साफ किया है कि इस साल ‘फेस्टिवल डे कान्स’ ने अपने चार्टर में कुछ नए नियमों को शामिल किया है। हालांकि, इसका मकसद ये नहीं है कि किसी ड्रेस को रेगुलेट किया जाए बल्कि इवेंट और फ्रांसीसी कानून के अनुसार इवेंट के रेड कार्पेट पर न्यूडिटी को बैन करना है। इसके अलावा कान्स फिल्म फेस्टिवल में उन लोगों पर भी बैन रहेगा, जिनकी ड्रेस और आउटफिट की वजह से दूसरे लोगों और गेस्ट को चलने-फिरने या फिल्म स्क्रीनिंग रूम में बैठने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
बॉलीवुड सेलेब्स होते हैं शामिल
गौरतलब है कि हर साल ‘फेस्टिवल डे कान्स’ में बॉलीवुड के भी कई सितारें शामिल होते हैं। वहीं, अगर 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की बात करें तो पिछले साल ऐश्वर्या राय बच्चन, आलिया भट्ट, ताहा शाह, नैन्सी त्यागी और अदिति राव हैदरी सहित कई सेलेब्स ने कान्स 2024 के रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखाया था। इस साल देखने वाली बात होगी कि इस इवेंट में कौन-कौन शामिल होता है?
यह भी पढ़ें- Cannes 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग किस प्लेटफॉर्म पर होगी? 78वें फिल्म फेस्टिवल को कहां देखें?
संबंधित खबरें
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
38 mins agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
1 hr ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 hr agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 hr agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
13 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
13 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
23 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines