Salman Khan ने मां पर लुटाया प्यार, Mother’s Day 2025 पर शेयर किया दिल छूने वाला पोस्ट

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने मदर्स डे के खास मौके पर अपनी मां के लिए खास पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्टर ने अपने पापा को भी थैंक्स किया है। आइए जानते हैं कि आखिर सलमान के पोस्ट में क्या है?

Salman Khan

सलमान खान ने मदर्स डे पर शेयर किया पोस्ट।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हमेशा ही फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहते हैं। एक्टर सोशल मीडिया के जरिए फैंस को खुद से जुड़े अपडेट्स देते रहते हैं। इस बीच अब सलमान खान ने मदर्स डे को लेकर खास पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चा में हैं। इतना ही नहीं बल्कि यूजर्स भी भाईजान के इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। आइए जानते हैं कि सलमान के इस पोस्ट में क्या है?

विज्ञापन

सलमान खान ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, सलमा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में भाईजान ने अपनी मां और सौतेली मां दोनों पर प्यार लुटाया है। साथ ही उन्होंने अपने पिता का भी शुक्रिया किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सलमान खान ने इसके कैप्शन में लिखा कि दुनिया की सबसे अच्छी मां के लिए धन्यवाद, पापा। मेरी दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं के लिए मदर्स डे की शुभकामनाएं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

सलमा और हेलेन

वहीं, अगर इस पोस्ट की बात करें तो इसमें देखा जा सकता है कि सलमान खान बीच में बैठे हैं और उनकी मां सलमा खान और सौतेली मां हेलेन उनपर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। भाईजान का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि बहुत प्यारी फोटो है। दूसरे यूजर ने लिखा कि बहुत प्यार है।

विज्ञापन

यूजर्स ने भी लुटाया प्यार

एक और यूजर ने कहा कि मां के प्यार से बढ़कर कुछ नहीं होता। एक ने लिखा कि सलमान अपनी मां से बहुत प्यार करते हैं। इसके अलावा तमाम यूजर्स ने इस पोस्ट पर दिल और फायर इमोजी भी शेयर की हैं। गौरतलब है कि हाल ही में सलमान खान को उनकी पॉपुलर फिल्म ‘सिकंदर’ में देखा गया था। फिल्म उम्मीद के हिसाब से बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म नहीं कर पाई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ