हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर, 3000 करोड़ की है नेटवर्थ, आपने पहचाना?

Celebrity Childhood Photo: क्या आप पहचान पाए इस सेलेब्रिटी को? अगर आप बॉलीवुड फिल्मों के फैन हैं तो आपने भी इस एक्टर की फिल्में जरूर देखी होंगी. इसे ना सिर्फ फिल्मों के लिए बल्कि रिएलिटी शो होस्ट करने के लिए भी घर-घर में जाना जाता है.

विज्ञापन
बॉलीवुड ही नहीं बल्कि छोटे परदे पर भी इस एक्टर का जलवा है. Image Credits - Instagram

Childhood Photo: सेलेब्रिटीज अक्सर ही अपने बचपन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. कुछ तस्वीरें इतनी जानी पहचानी लगती हैं कि उन्हें देखते ही पता लग जाता है यह किसकी है और कुछ ऐसी होती हैं जिन्हें देखकर अंदाजा ही नहीं लग पाता कि फ्रेम में कौन है. ऐसे में आप बताइए, क्या स्क्रीन पर दिख रहे सुपरस्टार को पहचान पाए? फ्रेम में नजर आ रहा बच्चा बॉलीवुड का सुपरस्टार है, 3000 करोड़ की नेटवर्थ रखता है, 100 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुका है और 40 से ज्यादा सुपरहिट फिल्में दे चुका है. इस बच्चे को सभी भाईजान (Bhaijaan) और दबंग के नाम से भी जानते हैं. अब तो आप पहचान ही गए होंगे हम किसकी बात कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें – Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए फोन पर कैसे ले सकेंगे इस फिल्म का मजा

कौन है तस्वीर में दिख रहा बच्चा

तस्वीर में नजर आ रहा बच्चा और कोई नहीं बल्कि एक्टर सलमान खान (Salman Khan) हैं. सलमान खान ने मदर्स डे के मौके पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इस फोटो को शेयर किया था. फोटो में सलमान अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं. छोटे से सलमान अपनी मां की गोद में बैठे हैं जिन्हें उनकी मां सलमा खान मुस्कुराते हुए प्यार से देख रही हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में हैप्पी मदर्स डे लिखा है.

विज्ञापन

पहले भी कर चुके हैं फोटो शेयर

सलमान खान अक्सर ही अपनी बचपन की फोटोज (Salman Khan Childhood Pics) शेयर करते रहते हैं. अपनी ऐसी ही एक फोटो में वे पेट के बल लेटे नजर आ रहे हैं. छोटे से सलमान फोटो में खिलखिलाते दिख रहे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, भारतीय फिल्म इंडस्ट्री और उस हर एक व्यक्ति को धन्यवाद जो इस 31 साल की जर्नी का हिस्सा रहा, खासकर मेरे फैंस और सभी वेल विशर्स जिन्होंने इस जर्नी को जितना हो सके उतना शानदार बनाया.

विज्ञापन

भाई के साथ भी शेयर की फोटो

छोटे भाई सोहेल खान के साथ भी सलमान फोटो शेयर कर चुके हैं. इस फोटो को सलमान ने अपने X हैंडल से शेयर किया था और मस्तीभरे अंदाज में लिखा था ‘बंधू सोहेल खान और कप्तान का भाईहुड’. फैंस भी सल्लू भाई की इन फोटोज को बेहद पसंद करते हैं और खुद को तरह-तरह के कंमेट्स करने से नहीं रोक पाते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – Udta Teer Review: याददाश्त खोने से शुरू हुआ खेल, आयुष्मान की कॉमेडी और सस्पेंस ने बांधा समां, पढ़िए उड़ता तीर फिल्म रिव्यू

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola