Famous Singer walks out of hotel Without Clothes: अक्सर किसी ना किसी मशहूर स्टार के साथ कुछ ऐसा होता है कि वो फैंस को चौंका देता है और लोगों में चर्चा में मुद्दा भी बन जाता है। जी हां, इन दिनों एक पॉपलुर स्टार के साथ ऐसा ही कुछ हुआ। हालांकि इन सभी खबरों पर स्टार ने रिएक्ट किया और लोगों को सच्चाई से अवगत कराया। आइए आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं वो स्टार और क्या है पूरा मामला?
बॉयफ्रेंड से हुई लड़ाई
दरअसल, इन दिनों इंटरनेशनल स्टार और अमेरिका की मशहूर पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स चर्चा में बनी हुई है। वैसे तो ब्रिटनी स्पीयर्स किसी ना किसी वजह से चर्चा में आती रहती हैं, लेकिन इस बार जो खबरें सामने आई हैं, उन्होंने फैंस को चौंका दिया। ब्रिटनी को लेकर खबरें आई कि 1 मई की रात को लॉस एंजिल्स के चेटो मारमोंट में उनके बॉयफ्रेंड पॉल रिचर्ड सोलिज के साथ कथित तौर पर सिंगर की लड़ाई हो गई।
बिना कपड़ों के होटल से बाहर आई सिंगर
सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो बताया गया कि पॉल रिचर्ड से झगड़े के बाद ब्रिटनी बिना कपड़ों के होटल से बाहर आई और इस लड़ाई की वजह से एंबुलैंस भी बुलानी पड़ी। इंटरनेट पर ब्रिटनी के कई फोटोज वायरल हो रहे हैं जिसमें वो टॉपलैस नजर आ रही हैं और उन्होंने खुद को तकिया और बैडसीट से कवर किया है। इतना ही नहीं बल्कि फोटोज में ब्रिटनी को देखकर लोग दावा कर रहे हैं कि बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद ब्रिटनी मानसिक रूप से परेशान हो गई हैं। हालांकि अब इन खबरों पर खुद ब्रिटनी स्पीयर्स ने चुप्पी तोड़ दी है और लोगों को सच्चाई बताई है।
पॉप स्टार ने बताया सच
ब्रिटनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में पॉप स्टार ने कहा है कि मैं लोगों को बताना चाहती हूं कि ये सभी खबरें झूठी हैं। मैं लोगों से कहना चाहती हूं कि उन्हें ये जानने की जरुरत है कि मैं अब हर दिन बहुत स्ट्रांग हो रही हूं और इसका सम्मान किया जाना चाहिए। ब्रिटनी ने आगे कहा कि जो सच है वो सच है, क्या कोई झूठ बोलना सिखा सकता है?
मैं हैरास्ड फील कर रही हूं- ब्रिटनी
सिंगर ने आगे लिखा कि मैं अपनी शक्ति तक जा रही हूं और अब मुझे नया टूथब्रश चाहिए। मुझे एक एस्प्रेसो चाहिए, मुझे नहीं पता कि मैं इसे क्यों शेयर कर रही हूं और मैं एक लड़की हूं और मेरे पीरियड्स चल रहे हैं। सिंगर ने आगे कहा कि बीती रात उनके टखने में चोट लग गई थी और पैरामेडिक्स अवैध रूप से उनके गेट पर आए। हालांकि वो मेरे रूम में कभी नहीं आए, लेकिन मैं फिर भी हैरास्ड फील कर रही हूं और अब मैं बॉस्टन जा रही हूं, शांति।
यह भी पढ़ें- भोजपुरी स्टार Pawan Singh को गले लगा Aastha Singh बोलीं- ‘राजा जी’, चरम पर रोमांस
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
7 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
7 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
9 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
11 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
11 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
13 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines