हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Breaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में निधन, 'वाल्टर व्हाइट जूनियर' बन जीता था फैंस का दिल

RJ Mitte Death: ‘ब्रेकिंग बैड’ फेम आरजे मिट्टे का निधन हो गया है. महज 34 साल की उम्र में एक्टर के निधन ने हर किसी को हैरान कर दिया है. एक्टर के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं.

विज्ञापन
हॉलीवुड एक्टर आरजे मिट्टे का हुआ निधन (Pic Credit- IMDb)

RJ Mitte Death: नेटफ्लिक्स की फेमस सीरीज ब्रेकिंग बैड में ‘वाल्टर व्हाइट जूनियर’ का किरदार निभाने वाले एक्टर आरजे मिट्टे का निधन हो गया है. आरजे मिट्टे महज 34 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं. एक्टर के करीबियों ने एक बयान जारी कर एक्टर के निधन की जानकारी दी है. सोशल मीडिया पर अब आरजे मिट्टे के फैंस इस दुखद खबर से सदमे में आ गए हैं और किसी को यकीन ही नहीं हो पा रहा है कि आरजे मिट्टे इतनी कम उम्र में दुनिया छोड़कर चले जाएंगे. टीएमजेड की रिपोर्ट के अनुसार एक्टर ने आत्महत्या की है, हालांकि अभी जांच चल रही है और निधन के कारणों में गहनता से जांच की जा रही है.

करीबियों ने दी जानकारी

टीएमजेड की रिपोर्ट के अनुसार एक्टर का निधन सोमवार को हुआ था, लेकिन उनके करीबियों ने हाल ही में एक बयान जारी कर एक्टर के निधन की जानकारी शेयर की है. बयान में कहा गया, ‘हमें बेहद दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि प्रिय एक्टर आरजे मिट्टे का निधन हो गया है.’ जैसे ही ये खबर फैंस तक पहुंची वो भी हैरान रह गए. इतनी कम उम्र में एक्टर की मौत की खबर सुन फैंस भी सदमे में आ गए हैं. वहीं एक्टर की आत्मा की शांति के लिए उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

विज्ञापन

कैसे हुआ निधन?

वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर ने आत्महत्या की है, लेकिन अभी भी पुलिस इस केस की जांच कर रही है. साथ ही पुलिस ये भी पता लगा रही है कि आत्महत्या करने का असली कारण क्या है. आरजे मिट्टे ने अपने हर किरदार को दिल से निभाया था और ऑडियंस का दिल जीता. वहीं नेटफ्लिक्स की फेमस सीरीज ‘ब्रेकिंग बैड’ में एक्टर ने ‘वाल्टर व्हाइट जूनियर’ का किरदार बखूबी निभाया था. इस किरदार से उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया था. अपने किरदार की तरह ही एक्टर को भी रियल लाइफ में सेरेब्रल पाल्सी थी, जिसका पता उन्हें 3 साल की उम्र में पता चला था.

यह भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब किस दिन JLN स्टेडियम में देंगे परफॉर्मेंस

विज्ञापन

सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित बच्चों की मदद की

एक्टर ने यूनाइटेड सेरेब्रल पाल्सी और श्राइनर्स चिल्ड्रन्स के लिए एक फाउंडेशन भी चलाते थे, जिसके वो अध्यक्ष थे. मिट्टे फाउंडेशन के तहत उन्होंने कईं लोगों की हेल्प की थी. वहीं एक्टर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी सगाई कैनेडी सुआरेज से हुई थी. वो उनकी लंबे समय से दोस्त थीं और साल 2020 में दोनों रिलेशनशिप में आए थे. लगभग 5 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने सगाई कर ली. वहीं अब एक्टर के निधन से फैंस के साथ-साथ उनकी मंगेतर का भी दिल टूट गया है. 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola