कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वोट चोरी का मुद्दा उठाते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिस ब्राजीलियन मॉडल का जिक्र किया अब उस मॉडल ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है. ब्राजीलियन मॉडल का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें वो इस मुद्दे पर बात करते हुए सच्चाई बता रही हैं. भारत से कोसों दूर रहने वाली इस मॉडल का नाम लरिसा है. लरिसा ने बताया कि भारतीय राजनीति से उनका कोई लेना-देना नहीं है. भारतीय लोगों के लिए लरिसा ने वीडियो बनाते हुए क्लीयर किया कि वो कभी भारत ही नहीं आई हैं. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो अब मॉडलिंग भी छोड़ चुकी हैं. चलिए आपको भी बताते हैं ब्राजीलियन महिला ने और क्या कुछ कहा?
क्या बोलीं ब्राजीलियन महिला?
ब्राजीलियन लरिसा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘हेलो इंडिया, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और इसलिए ये वीडियो बना रही हूं. मेरा भारत की राजनीति से कोई नाता नहीं है. मैं तो कभी भारत आई भी नहीं हूं. मैं एक ब्राजीलियन मॉडल थी लेकिन अभी सिर्फ एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हूं. मेरी बस फोटो इस्तेमाल की गई है. अब ये मुद्दा काफी गंभीर बन गया है. भारतीय पत्रकार मुझसे संपर्क करते हुए मेरा इंटरव्यू लेना चाहते हैं. लेकिन मैं बता चुकी हूं कि मैं इस बारे में कुछ नहीं जानती हूं.’
यह भी पढ़ें: ‘सबूतों के साथ 101% सच बताऊंगा, हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी हुए’, राहुल गांधी के ECI-BJP पर आरोप
भारत के लोगों को बताई सच्चाई
लरिसा ने आगे कहा, ‘मेरे भारतीय फॉलोअर्स आपका मेरे इंस्टाग्राम पर स्वागत है. अब मैं इंडियन फॉलोअर्स को भी बताना चाहती हूं कि ये मैं नहीं थी, मेरी बस फोटो का इस्तेमाल हुआ है. मेरे लिए आपकी चिंता देखते हुए मैं आपका धन्यवाद करना चाहती हूं. क्या मैं भारतीय महिला जैसी लगती हूं? मुझे आपकी भाषा भी नहीं आती है, लेकिन मैं आपका धन्यवाद करना चाहती हूं कि आप मेरी बात का अनुवाद कर रहे हैं और अखबारों में भेज रहे हैं. अब मुझे भारत के कुछ शब्द सीखने ही पड़ेंगे. मुझे सिर्फ नमस्ते ही बोलना आता है. अब मैं आप लोगों के सहयोग से भारत में भी फेमस हो जाऊंगी. मैं इस मुद्दे पर बस इतना ही कहना चाहती हूं.’
यह भी पढ़ें: ‘राहुल गांधी का बिहार के विकास से कोई लेना-देना नहीं’ प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने किया था जिक्र
बता दें राहुल गांधी ने 5 नवंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हरियाणा में हुए चुनाव के मुद्दे को उठाते हुए वोट चोरी का आरोप लगाया है. इस दौरान कांग्रेस सांसद ने ब्राजीलियन महिला का जिक्र किया और बताया कि फर्जी वोट के लिए ब्राजीलियन महिला की फोटो का 22 बार इस्तेमाल किया गया था. इसके बाद से ब्राजीलियन महिला का जिक्र पूरे देश में होने लगा.
संबंधित खबरें
काजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
32 mins agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
5 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
6 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
7 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
9 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
9 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
18 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
19 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines