मुंबई: अयान मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra New Promo) का फैंस कबसे बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अब ये इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है, फिल्म की रिलीज डेट बेहद नजदीक आ गई है। उससे पहले मेकर्स ने एक और प्रोमो जारी कर दिया है, जो फैंस को खूब पसंद आ रही है।

विज्ञापन

यह रणबीर कपूर के शिव को फिर से आग से खेलते हुए दिखाता है। हालाकि, इस प्रोमो से जाहिर हो रहा है कि फिल्म में उनका मिशन उन तीन कलाकृतियों को खोजना है जो एक बड़ी पहेली से संबंधित हैं और संभवतः ब्रह्मांड को ध्वस्त कर सकती हैं। अमिताभ बच्चन, जो उनके गुरु की भूमिका निभाते हैं, उन्हें अपने मिशन के साथ आगे बढ़ने के लिए कहते हैं। इसी के साथ एस्त्रावर्स से अन्य सभी अस्त्रों की झलक भी देखने को मिल रही है।

विज्ञापन

पहले भाग में रणबीर, अमिताभ, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी शामिल हैं। फिल्म में शाहरुख खान भी स्पेशल अपीयरेंस में हैं। इस प्रोमो के अनुसार, फिल्म में अन्य अस्त्रों का एक समूह है, जो दर्शकों को सिनेमाघरों में आश्चर्यचकित करने वाला एक्सपीरियंस देने का वादा करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह फिल्म कथित तौर पर 410 करोड़ रुपये के बजट पर बनाई गई है, जो इसे अब तक की सबसे महंगी हिंदी फिल्म बनाती है। अयान ने पहले साझा किया था कि उन्हें ‘ब्रह्मास्त्र’ बनाने का विचार तब आया जब वो ये जवानी है दीवानी की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म का निर्माण करीब पांच साल पहले शुरू हुआ था।

ब्रह्मास्त्र एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। साउथ में फिल्म को आरआरआर के डायरेक्टर एसएस राजामौली पेश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ