Brahmastra Box Office Collection Day 4: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर और अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra), आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म को समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक हर किसी से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। चलिए जान लेते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कितनी कमाई की है।
अभी पढ़ें – Swara Bhaskar: कंगना रनौत को लेकर बदले स्वरा भास्कर के सुर, अब कही ये बात
एक लंबा इंतजार करने के बाद आखिरकार फिल्म ने 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। अयान मुखर्जी की फिल्म ऐसे समय में रिलीज हुई है जब बॉलीवुड की हर फिल्म #Boycott के दौर से गुजर रही है। ‘ब्रह्मास्त्र’ भी इससे अछूता नहीं रहा। हालांकि, तमाम विरोध और बाधाओं के बावजूद, फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया जो बॉलीवुड बिजनेस के लिए एक उम्मीद की किरण बनकर उभरी। लेकिन चौथे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली।
‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra Box Office Collection Day 4) बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रह्मास्त्र ने चौथे दिन यानी सोमवार को महज ₹16 करोड़ की कमाई की। शुरुआत में यहां ये आंकड़ा 41-42 करोड़ पहुंच रहा था, उसके मुकाबले कलेक्शन में भारी गिरावट देखने मिली है। हिंदी कलेक्शन की कुल कमाई को मिलाकर देखे तो अब इसने 124 करोड़ कमा लिए हैं। जबकि फिल्म का निर्माण कथित रूप से कुल ₹410 करोड़ से भी अधिक की लागत पर हुआ है।
अब तक की कुल कमाई के बारे में बात करें तो, फिल्म की शुरुआत वीकेंड पर धमाकेदार रही है। फिल्म ने पहले ही दिन 37 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने दूसरे दिन 42 करोड़ कमाए और तीसरे दिन ये दिन ये आंकड़ा 46 करोड़ जा पहुंचा। अब चौथे दिन आंकड़ा खिसक कर 16 करोड़ जा पहुंचा।
फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन (Brahmastra World Wide Box Office Collection Day 3) की बात करें तो, पहले दिन इसने कुल 75 करोड़ कमाई की। इसने फर्स्ट ओपनिंग में कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है। भारत के 5,019 स्क्रीन्स को मिलाकर इसे दुनियाभर में कुल 8,913 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। वहीं अब इस फिल्म का ग्लोबल कलेक्शन महज 3 दिन में 225 करोड़ जा पहुंचा है।
अभी पढ़ें – Urfi Javed Video: नो मेकअप लुक में दिखीं उर्फी जावेद, चेहरा छिपाती आईं नजर
‘ब्रह्मास्त्र’ एक सुपरहीरो ड्रामा है जो एक साधारण व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आग के साथ एक विशेष बंधन साझा करता है। इसमें आलिया भट्ट लीड एक्ट्रेस के रूप में रणबीर के अपोजिट देखी जा सकती हैं, जो उनका उनके पति के साथ पहला को-लैबोरेशन भी है। इनके अलावा फिल्म में कनागार्जुन, मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। इसे अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
क्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 hr agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
3 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
4 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
5 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
5 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
7 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
8 hrs agoमनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
8 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines