Brahmastra Box Office Collection Day 5: साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ (Brahmastra) आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) स्टारर ये मूवी छाई हुई है। हाल ही में फिल्म के बॉक्स ऑफिस के पांचवे दिन के आंकड़े भी सामने आए हैं।
पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा
अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ ने मंगलवार (Brahmastra Box Office Collection Day 5) को लगभग 13 करोड़ की कमाई की है। फिल्म के अब तक के कलेक्शन की बात करें तो रणबीर आलिया स्टारर यह मूवी 153.99 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। आपको बता दें कि इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 36.42 करोड़ रुपये की कमाई कर बढ़िया शुरुआत की थी, तो शनिवार को इसके कलेक्शन मे इजाफा हुआ और फिल्म ने 42.41 करोड़ का कारोबार किया। वहीं, रविवार को 45.66 करोड़ और सोमवार को 16.5 करोड़ रुपये कमाए।
बॉयकॉट ट्रेंड रहा फीका
गौरतलब है कि फिल्म रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग उठ रही थी।हालांकि फिल्म के आंकड़ों को देखते हुए लगता है कि बॉयकॉट ट्रेंड फीका रहा। फिल्म अपनी कमाई में सफल रही है। आगे देखना दिलचस्प होगा कि रणबीर आलिया स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पुराने रिकॉर्ड तोड़ नए रिकॉर्ड सेट कर पाती है या नहीं।
जल्द आएगा ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2′
अयान मुखर्जी (Ayaan Mukerji) द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धूम मचा रही है।फैंस के साथ-साथ क्रिटिक्स भी इस फिल्म को अच्छा रिव्यू दे रहे हैं। मीडिया खबरों के अनुसार जल्द ही इस फिल्म का दूसरा पार्ट आएगा। हालांकि अब तक साफ नहीं हो पाया है कि सेकेंड पार्ट में लीड रोल में कौन नजर आएंगे।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
6 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
9 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
10 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
11 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
11 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
11 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
13 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
13 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
14 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines