हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Brahmastra 2: 'ब्रह्मास्त्र 2' करने से Hrithik Roshan ने किया इंकार, जानें वजह

विज्ञापन

Brahmastra 2: साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) आजकल चर्चा का केंद्र बनी हुई है।यह फिल्म 9 सितंबर (Brahmastra Release Date) को रिलीज होने वाली है। इसी बीच इस फिल्म के सेकेंड पार्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। आइए जानते हैं पूरी खबर:

‘ब्रह्मास्त्र 2’ में नजर आएंगे ये सुपरस्टार?

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र 2’ (Brahmastra 2) को लेकर नया अपटेड सामने आया है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस पार्ट के लिए सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को अप्रोच किया गया था। मेकर्स को इस फिल्म के लिए ऋतिक रोशन फिट लग रहे थे। हालांकि ऋतिक का जवाब सुन फैंस हैरान रह गए हैं।

अभी पढ़ें – Brahmastra Pre- Release Promo: अन्य अस्त्रों की खोज में जुटा है शिवा, देखें लेटेस्ट प्रोमो


ऋतिक रोशन ने रिजेक्ट किया ऑफर

मीडिया खबरों के अनुसार ऋतिक रोशन ने इस फिल्म के लिए मना कर दिया है। रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि ऋतिक पहले से ही दो बड़ी हाई विजुअल फिल्मों में काम कर रहे हैं। ये फिल्में हैं- ‘कृष 4’ और ‘रामायण’। ऐसे में एक्टर को लग रहा है कि ‘ब्रह्मास्त्र 2’ के लिए हां कहने के बाद उन्हें अपना काफी वक्त एक और बड़ी वीएफएक्स फिल्म को देना होगा।

इन फिल्मों में नजर आएंगे ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर जल्द ही फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में एक्टर के साथ सैफ अली खान भी दिखाई देंगे। यह फिल्म साउथ की रीमेक है। वहीं इसके अलावा ऋतिक फिल्म ‘फाइटर’ में भी दिखाई देंगे। फाइटर में ऋतिक के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।बड़े पर्दे पर पहली बार ऋतिक और दीपिका की जोड़ी एक साथ दिखाई देगी।

अभी पढ़ें – जॉगर्स में सिंदूर फ्लॉन्ट करने से लेकर फ्लोरल लहंगे में जलवा बिखेरने तक, मौनी रॉय हैं फैशन डीवा


मल्टीस्टारर फिल्म है ‘ब्रह्मास्त्र’

ब्रह्मास्त्र पार्ट वन में आलिया भट्ट (Alia Bhatt), रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), साउथ सुपरस्टार नागार्जुन (Nagarjuna) और मौनी रॉय (Mouni Roy) नजर आएंगे। यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

अभी पढ़ें – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें