War 2 Box Office Collection Day 2: ऋतिक रोशन की एक्शन फिल्मों ‘वॉर 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई हैं। दूसरे दिन भी मूवी ने बेहतरीन कमाई कर सबको चौंका दिया। वहीं इस मूवी की स्टारकास्ट की भी काफी तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर मूवी की छोटी-छोटी क्लिप वायरल हो रही हैं, जिनमें फैंस मूवी की कास्ट की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। मूवी ने कमाई के मामले में बड़ी-बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी है। यहां तक कि अहान पांडे की ‘सैयारा’ भी कमाई के मामले में पीछे रह गई है। चलिए आपको भी बताते हैं मूवी ने किन फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है?
यह भी पढ़ें: Coolie Day 2 Box Office Collection: रजनीकांत की फिल्म ने दूसरे दिन की कितनी कमाई?
मूवी ने किन-किन मूवीज को चटाई धूल?
Sacnilk की रिपोर्ट के अुनसार मूवी ने दूसरे दिन 56.50 करोड़ की धमाकेदार कमाई की है। इस हिसाब से अहान पांडे की सैयारा पीछे रह गई है। सैयारा ने दूसरे दिन 26 करोड़ की कमाई की थी। वहीं सलमान खान की ‘सिकंदर’, अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’-‘केसरी 2’, अजय देवगन की ‘रेड 2’ और सनी देओल की ‘जाट’ को भी पीछे छोड़ दिया है।
किस मूवी ने कितनी की थी कमाई?
सलमान खान की इस साल की मूवी ‘सिकंदर ने दूसरे दिन 29 करोड़ की कमाई की थी। वहीं ‘हाउसफुल 5’ ने 31 करोड़, ‘केसरी 2’ ने 9.75 करोड़, ‘रेड 2’ ने 12 करोड़ और ‘सनी देओल’ की जाट ने 7 करोड़ की कमाई की थी। ‘वॉर 2’ ने साथ में रिलीज हुई रजनीकांत की ‘कुली’ को भी दूसरे दिन कमाई के मामले में पछाड़ दिया है। ‘कुली’ ने दूसरे दिन 53.50 करोड़ की कमाई की है। हालांकि दो दिन की कमाई मिलाकर देखा जाए तो ‘कुली’ ‘वॉर 2’ से आगे है। रजनीकांत की मूवी ने जहां दो दिनों में 118.50 करोड़ रुपये छापे हैं तो वहीं दूसरी ओर ऋतिक रोशन की मूवी ने 108 करोड़ की कमाई की है।
मूवी की कास्ट
दोनों मूवी की कास्ट ऑडियंस को काफी पसंद आ रही है। ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन के साथ-साथ जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। ये दो सितारे पहली बार ऋतिक के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर ‘कुली’ में रजनीकांत के साथ-साथ नागार्जुन अक्किनेनी, श्रुति हासन और आमिर खान मुख्य भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Coolie Day 2 Box Office Collection: रजनीकांत की फिल्म ने दूसरे दिन की कितनी कमाई?
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
6 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
6 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
17 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
17 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
19 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines