War 2 and Coolie Box Office Collection Day 13: रजनीकांत की ‘कुली’ और ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ में बॉक्स ऑफिस पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। कमाई के मामले में दोनों का दबदबा अभी भी बरकरार है। हालांकि वीकेंड के मुकाबले दोनों की कमाई में गिरावट आई है, लेकिन इसके बावजूद भी ये दोनों मूवी इस साल की बड़ी टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। चलिए आपको भी बताते हैं बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन और रजनीकांत की मूवीज ने कितनी कमाई की है?
यह भी पढ़ें: Coolie और War 2 ने 12वें दिन कितनी की कमाई? बॉक्स ऑफिस पर दोनों मूवीज में कांटे की टक्कर
‘वॉर 2’ ने कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘वॉर 2’ ने भारत में 13वें दिन 2.75 करोड़ का बिजनेस किया है। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 14.76% रही। वहीं मूवी के शोज की बात करें तो सुबह के शो 7.73%, दोपहर के शो 13.09%, शाम के शो 13.93% और रात के शो 24.27% रहे। मूवी ने भारत में अब तक 227.25 करोड़ की कमाई कर ली है।
‘कुली’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
वहीं दूसरी ओर रजनीकांत की ‘कुली’ ने 13वें दिन ‘वॉर 2’ से ज्यादा का कलेक्शन किया। रजनीकांत की एक्शन मूवी ने 3.25 करोड़ की कमाई की। इसकी तमिल ऑक्यूपेंसी 15.14% रही। सुबह के शो 12.39%, दोपहर के शो 13.70%, शाम के शो 15.11% और रात के शो 19.36% रहे। मूवी की कुल कमाई की बात करें तो ‘कुली’ ने भारत में 263.85 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में ‘कुली’ ने 483.5 करोड़ की कमाई की है। वहीं वॉर 2 अभी भी रजनीकांत की मूवी से पीछे है। मूवी ने 343.75 करोड़ का बिजनेस किया है। जो ‘कुली’ से अभी 139.75 करोड़ पीछे है। कुली से पीछे होने के बाद भी ऋतिक रोशन की मूवी इस साल की चौथी बड़ी मूवी बन गई है। दूसरी ओर ‘कुली’ भी अभी ‘सैयारा’ और ‘छावा’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है और वो तीसरी सबसे बड़ी मूवी बन गई है।
यह भी पढ़ें: War 2 या Coolie… 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने कमाए ज्यादा नोट?
संबंधित खबरें
'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
33 mins agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 hr ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
2 hrs agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
3 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
3 hrs ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
20 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
22 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines