News24 हिंदी
हिमानी शर्मा News 24 में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 4 साल का अनुभव है. इससे पहले वो Amar Ujala और Jagran New Media में काम कर चुकी हैं. हिमानी एंटरटेनमेंट...Read More
---विज्ञापन---

Coolie and War 2 Box Office Collection Day 12: रजनीकांत की ‘कुली’ और ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ 12वें दिन भी सिनेमाघरों में एक-दूसरे को कांटे की टक्कर देती नजर आ रही हैं। हालांकि वीकेंड के बाद से दोनों मूवीज की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन इसके बाद भी इन मूवीज ने इस साल रिलीज हुई बड़ी-बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अब 12वें दिन भी ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। चलिए आपको भी बताते हैं दोनों मूवीज ने अब तक कितनी कमाई की है?
यह भी पढ़ें: War 2 या Coolie… 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने कमाए ज्यादा नोट?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रजनीकांत की एक्शन मूवी ‘कुली’ ने 12वें दिन भारत में 3 करोड़ का बिजनेस किया है। इसकी तमिल ऑक्यूपेंसी 13.67% रही। वहीं सुबह के शो 12.29%, दोपहर के शो 13.48%, शाम के शो 14.97% और रात के शो 13.93% रहे। मूवी ने अब तक भारत में 260.35 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो कुली ने अब तक 479 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है।

वहीं दूसरी ओर ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.25 करोड़ का बिजनेस किया। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 8.01% रही। शोज की बात की जाए तो सुबह के शो 5.84%, दोपहर के शो 8.26%, शाम के शो 8.70% और रात के शो 9.24% रहे। मूवी ने भारत में अब तक 224.25 करोड़ की कमाई की है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन में ऋतिक की एक्शन मूवी ने 340.15 करोड़ रुपये छाप लिए हैं।

रजनीकांत की ‘कुली’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी मूवी बन गई है। हालांकि ये मूवी अभी भी अहान पांडे की सैयारा और विक्की कौशल की छावा से पीछे है। वहीं ऋतिक रोशन की मूवी ‘वॉर 2’ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। ये रजनीकांत की मूवी से 138.85 करोड़ पीछे है। इसके साथ ही थिएटर्स में ऑडियंस ‘वॉर 2’ से ज्यादा ‘कुली’ को देखने जा रही है और रजनीकांत के एक्शन की खूब तारीफ कर रही है।
यह भी पढ़ें: 300 करोड़ पार कर War 2 टॉप 4 में हुई शामिल, इन फिल्मों से अभी भी पीछे ऋतिक रोशन की मूवी
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।