War 2 Box Office Collection Day 7: ऋतिक रोशन की एक्शन मूवी ‘वॉर 2’ को रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं। ‘वॉर 2’ के साथ रिलीज हुई रजनीकांत की ‘कुली’ से ये अभी काफी पीछे है। वहीं ऋतिक की मूवी ने अभी तक वर्ल्ड वाइड 300 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं किया है। इसके बावजूद ‘वॉर 2’ ने इस साल रिलीज हुई 5 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चलिए आपको भी बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्मों का नाम शामिल है?
यह भी पढ़ें: 400 करोड़ के पार होते ही Coolie ने तोड़ा इन 8 फिल्मों का रिकॉर्ड, जानें लिस्ट में कौन-कौन?
‘वॉर 2’ की अब तक की कमाई कितनी?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ ने दुनियाभर में अभी तक 298.1 करोड़ की ही कमाई की है। हालांकि जल्द ही ये आंकड़ा 300 के पार पहुंच सकता है। वहीं मूवी के इंडियन कलेक्शन की बात करें तो इस मूवी ने अभी तक भारत में 199.09 करोड़ की ही कमाई की है। इंडियन ग्रॉस कलेक्शन में ये आंकड़ा 231.1 करोड़ पहुंच चुका है।
इन मूवीज को छोड़ा पीछे
‘वॉर 2’ भले ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने में नाकामयाब रहीं हो लेकिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़ों के हिसाब से मूवी ने 5 फिल्मों को धूल चटा दी है। इसमें ‘महावतार नरसिम्हा’, अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’, अजय देवगन की ‘रेड 2’, मोहनलाल की ‘एल 2 एम्पुरान’ और सनी देओल की ‘जाट’ शामिल हैं। कमाई की बात करें तो ‘महावतार नरसिम्हा’ ने दुनिया भर में अब तक 279.5 करोड़, ‘रेड 2’ ने 237.46 करोड़, ‘हाउसफुल 5’ ने 288.67 करोड़, ‘जाट’ ने 118.85 करोड़ और ‘एल 2 एम्पुरान’ ने 266.81 करोड़ कमाए हैं।
मूवी की स्टारकास्ट
वहीं ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ में जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। मूवी में जूनियर एनटीआर विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं मूवी की लीड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी पहली बार स्क्रीन पर एक्शन करते नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर स्टार कास्ट की काफी तारीफ की जा रही है। ऋतिक की एक्टिंग ने भी ऑडियंस की खूब वाहवाही बटोरी है।
यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan और Jr NTR के बीच लड़ाई क्यों? इंटरनेट पर मिला हिंट, तो फैंस ने यूं किया रिएक्ट
संबंधित खबरें
बॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
49 mins agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
1 hr ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
1 hr agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
11 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
15 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
16 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
17 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
18 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
19 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines