News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Hrithik Roshan-Jr NTR: हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ रिलीज हुई है। फिल्म को लेकर पहले से ही बज बना हुआ था और इससे सभी को बेहद उम्मीदें थी, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म को वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला, जिसकी उम्मीद की गई थी। इस बीच अब एक नई अफवाह ने तूल पकड़ लिया है। जी हां, सुनने में आया है कि फिल्म की रिलीज के बाद ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अब आप भी सोच रहे होंगे कि अगर दोनों में साथ में एक फिल्म में काम किया है, तो अब ऐसा क्या हुआ कि दोनों के बीच लड़ाई हो गई? आइए जानते हैं…
दरअसल, फिल्म की रिलीज के बाद सुनने में आया कि ऋतिक रोशन ने जूनियर एनटीआर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। फिल्म को मिले खराब रिस्पॉन्स के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि ऋतिक रोशन ने जूनियर एनटीआर को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। हालांकि, कुछ फैंस का ये भी कहना है कि ऐसा नहीं हैं और ऋतिक ने जूनियर एनटीआर को पहले कभी फॉलो किया ही नहीं था। इसलिए अब ये अफवाह ज्यादा जोरों से उड़ रही है।
Hrithik Roshan unfollowed Tarak on Instagram…#NTR #HrithikRoshan #War2 pic.twitter.com/eYwOUjjGQ1
— South Digital Media (@SDM_official1) August 18, 2025
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच लड़ाी की अफवाह को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है। साथ ही दोनों स्टार्स की ओर से भी इस पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। अब देखने वाली बात होगी कि ऋतिक रोशन या जूनियर एनटीआर दोनों इस पर कुछ रिएक्ट करते हैं या नहीं? इसके अलावा अगर फिल्म ‘वॉर 2’ की बात करें तो फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है। गौरतलब है कि फिल्म ‘वॉर 2’ अपनी रिलीज के पहले दिन ही रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ से टकराई है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: क्यों कैंसिल हुआ मीडिया टूर, आज तो नहीं घर में कब होगी पत्रकारों की एंट्री?
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।