War Vs Coolie Opening Day Collection: ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर 2’ और रजनीकांत की मूवी ‘कुली’ को लेकर सोशल मीडिया पर पहले से काफी बज था। 14 अगस्त यानि आज दोनों फिल्मों के एक साथ रिलीज होने से फैंस के लिए दीवाली का माहौल था। ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ के पहले दिन के बॉक्स आफिस के अब तक के कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं। sacnilk के अनुसार वार 2 ने पहले दिन ही भारत की सभी भाषाओं में 52 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। वहीं, कूली ने बाजी मारते हुए पहले दिन भारत की सभी भाषाओं में 65 करोड़ कमाए हैं
कुली ने वार 2 को पहले दिन पछाड़ा
बॉक्स आफिस पर ओपनिंग डे कलेक्शन में कूली ने वार 2 को पछाड़ दिया है। आंकड़ों के हिसाब से दोनों ही मूवीज इस साल की बड़ी ओपनिंग करने जा रही थीं। ताजा आंकड़ों के हिसाब से कूली ने पहले दिन अब तक वार 2 से करीब 13 करोड़ रुपये अधिक कमाई की है। वार 2 ने पहले दिन 52 करोड़ तथा कुली ने 65 करोड़ कमाए हैं। कलेक्शन में भारत की सभी भाषाओं में रिलीज फिल्म शामिल है।
ये भी पढ़ें- Coolie X Review: रजनीकांत की ‘कुली’ को देख X पर क्या बोली पब्लिक? गजब की है दीवानगी
ओपनिंग डे प्रीडिक्शन वार का सही, कुली का कम
ओपनिंग डे प्रीडिक्शन और कलेक्शन के अंतर पर बात की जाए तो रजनीकांत की ‘कुली’ का ओपनिंग डे कलेक्शन अपेक्षाकृत कम है। ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कडेल ने प्रीडिक्ट किया था कि ये मूवी पहले दिन 80-90 करोड़ तक की धमाकेदार ओपनिंग कर सकती है, जबकि अब तक के कलेक्शन में यह नंबर काफी कम है। कुली ने पहले दिन 65 करोड़ कमाए हैं। वहीं दूसरी ओर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ के पहले दिन सभी भाषाओं में 50 से 55 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान था जोकि रात तक 31 करोड़ तक पहुंचा था, लेकिन नाइट शोज का कलेक्शन जुड़ने के बाद यह आंकड़ा 52 करोड़ पर पहुंच गया। ऋतिक रोशन की मूवी में ऋतिक के साथ-साथ जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। वहीं रजनीकांत की मूवी में श्रुति हासन, आमिर खान और नागार्जुन अक्किनेनी मुख्य भूमिका में हैं।
ये भी पढ़ें- War 2 X Review: ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ देख X पर छाया ऑडियंस रिएक्शन, जूनियर NTR की एंट्री पर झूमे फैंस
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
53 mins ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
2 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
3 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
4 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
4 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
7 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
16 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
16 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
18 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines