Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों चार बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है, जिनमें 24 दिन पहले रिलीज हुई शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘जवान’ (Jawan), पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की की ‘फुकरे 3’ (Fukrey 3), नाना पाटेकर (Nana Patekar) की ‘द वैक्सीन वॉर’ (The Vaccine War) और कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की ‘चंद्रमुखी 2’ (Chandramukhi 2) हैं। हालांकि, कमाई की मामले में बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्मों के बीच बराबर की टकर है, जिनमें तीन ‘फुकरे 3’, ‘चंद्रमुखी 2’ और ‘द वैक्सीन वॉर’, क्योंकि SRK की ‘जवान’ को रिलीज हुए 24 दिन हो चुके हैं और फिल्म ने अब तक 596.20 करोड़ का जबरदस्त आकंड़ा पार कर लिया है।
आज-कल में फिल्म अपना 600 करोड़ का शानदार आंकड़ा भी पार कर लेगी। वहीं अगर ‘जवान’ (Jawan Box Office Collection Day 24) के 24वें दिन की कमाई के बारे में बात की जाए तो, फिल्म ने 9.25 करोड़ की कमाई की है, जो बाकी पिछले दिनों के मुकाबले थोड़ी अच्छी है। हालांकि, फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट आ रही है। ऐसे में 24वें दिन फिल्म की कमाई में हल्का उछाल देखने को मिला है।
यह भी पढ़ें: Shehnaaz Gill को मिला फिल्म का ऐसा ऑफर, एक्ट्रेस बोली – ‘अब मुझसे ये नहीं होगा…इससे अच्छा तो मैं मर जाऊं’
Fukrey 3 ने तीसरे दिन की इतनी कमाई
वहीं, 28 सितंबर को रिलीज हुई वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, मनजोत सिंह, ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी की ‘फुकरे 3’ (Fukrey 3 Box Office Collection Day 3) के तीसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो, फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने अपने पहले दिन की शुरुआत 8.82 करोड़ से की थी।
जिसके बाद फिल्म में दूसरे दिन 7.81 करोड़ की कमाई। वहीं, तीसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला। फिल्म ने अपने रिलीज के तीसरे दिन पूरे 11.30 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 27.93 करोड़ हो चुकी है यानी फिल्म को वीकेंड का अच्छा रिस्पॉन्स मिला।
The Vaccine War का तीसरे दिन हुआ डब्बा गोल
इसके अलावा विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी नाना पाटेकर (Nana Patekar) की ‘द वैक्सीन वॉर’ (The Vaccine War Box Office Collection Day 3) के तीसरे दिन की कलेक्शन की बात करें तो, इस फिल्म के लिए भी वीकेंड थोड़ा अच्छा साबित हुआ। जहां फिल्म ने पहले दिन महज 85 लाख से की थी।
जिसके बाद फिल्म ने महज 9 लाख की ही कमाई की, तो तीसरे दिन फिल्म ने 1.50 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 3.25 करोड़ की रही। हालांकि, बाकी फिल्मों के मुकाबले ये आकंड़ा बेहद छोटा है, लेकिन फिल्म आने वाले समय में फिल्म कितना और कमा पाती ये देखना होगा।
Chandramukhi 2 जीत रही दर्शको का दिल
वहीं, अगर साउथ सुपरस्टार राघव लॉरेंस (Raghava Lawrence) और कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की ‘चंद्रमुखी 2’ (Chandramukhi 2) को रिलीज हुई भी तीन दिन हो चुके हैं। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही हैं, जिसका अंदाजा फिल्म की पहली कमाई से लगाया जा सकता है।
फिल्म ने अपने रिलीज के पहले दिन 8.25 करोड़ के आंकड़े से की थी, जिसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 4.35 करोड़ और तीसरे दिन फिल्म ने 5 करोड़ की कमाई कई, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 17.60 करोड़ के आस-पास हो चुकी हैं। चारों फिल्मों के बची कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। देखना ये है कौन किसको पीछे छोड़ता है।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
12 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
15 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
16 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
17 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
17 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines