Dhadak 2 और SOS 2 की कमाई बॉक्स ऑफिस पर गिरी धड़ाम, Saiyaara का कब्जा अभी भी बरकरार

Box Office Report: अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘धड़क 2’ बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई हैं। छठे दिन ही दोनों मूवीज की कमाई धीमी हो गई है। वहीं ‘सैयारा’ की रफ्तार 20वें दिन भी बनी हुई है। आइए आपको भी बताते हैं तीनों मूवीज ने अब तक कितनी कमाई की है?

son of sardaar 2 (8)

Photo Credit- Instagram

Box Office Report: सिद्धांत चतुर्वेदी और अजय देवगन की मूवीज बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पा रही हैं। छठे दिन ही दोनों मूवीज की कमाई धड़ाम से गिर गई है। रिलीज से पहले सुर्खियां बटोरने वालीं इन मूवीज की रफ्तार सिनेमाघरों में धीमी हो गई हैं। वहीं अहान पांडे की डेब्यू मूवी 20वें दिन भी अच्छी कमाई कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने कई बड़ी-बड़ी मूवीज को पीछे छोड़ दिया है। आइए आपको भी बताते हैं तीनों मूवीज ने अब तक कितनी कमाई की है?

‘सन ऑफ सरदार 2’ ने कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन की मूवी ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने छठे दिन 1.65 करोड़ की कमाई की है। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 9.49% रही। वहीं सुबह के शो 5.43%, दोपहर के शो 9.32%, शाम के शो 9.59% और रात के शो 13.62% रहे। इसके साथ ही मूवी ने अब तक 31.50 करोड़ की कमाई कर ली है। इस मूवी में अजय देवगन के साथ-साथ मृणाल ठाकुर भी लीड रोल में हैं। वहीं रवि किशन ने इस मूवी में पहली बार सरदार का किरदार निभाया है।

‘धड़क 2’ की कमाई

सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की ‘धड़क 2’ का रिलीज से पहले काफी बज बना हुआ था। वहीं जैसे ही मूवी रिलीज हुई इसकी कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। छठे दिन मूवी ने 1 करोड़ की कमाई की है। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 13.05% रहे। वहीं मूवी ने अब तक 15.40 करोड़ का ही बिजनेस किया है।

‘सैयारा’ की अब तक की कमाई

वहीं अहान पांडे की डेब्यू मूवी ‘सैयारा’ 20वें दिन दिन कमाई कर रही है। इस मूवी ने 20वें दिन 2 करोड़ की कमाई कर अजय देवगन और सिद्धांत चतुर्वेदी की मूवी को पीछे छोड़ दिया है। इस मूवी ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 306.60 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है। इस कमाई से ये मूवी इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई है। पहले नंबर पर अभी विक्की कौशल की ‘छावा’ बनी हुई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ