Box Office Report: 12 नवंबर, दिवाली के खास मौके पर सिनेमाघरों में फैंस और दर्शकों सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) के साथ अपने त्योहार का सेलिब्रेशन कर रहे थे। ‘एक था टाइगर’ (Ek Tha Tiger) से लेकर ‘टाइगर जिंदा है’ (Tiger Zinda Hai) के बाद अब फिल्म के तीसरे सीक्वल ‘टाइगर 3’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया। सिनेमाघरों के बाहर लंबी-लंबी लगी थीं। लोग पटाखे जला रहे थे और नाच-गाने के साथ सलमान की फिल्म का लुफ्त उठा रहे थे। फिल्म में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने भी अपने ‘पठान’ (Pathaan) लुक से फैंस का खूब दिल जीता।
वहीं, फिल्म की कमाई के बारे में बात करें तो ओपनिंग डे पर फिल्म ने 44.5 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि, अंदाजा लगाया जा रहा था कि सलमान की फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ (Jawan) दोनों के ओपनिंग डेट के रिकॉर्ड को ब्रेक कर सकती है, लेकिन भले ही पहले दिन फिल्म की रफ्तार कम रही हो, लेकिन फिल्म के लिए दूसरा दिन काफी लकी साबित रहा। दूसरे दिन फिल्म ने 59 करोड़ की कमाई करते हुए 100 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर लिया।
Tiger 3 Box Office Collection Day 3
वहीं, अगर अब फिल्म के तीसरे दिन की बात करें तो इससे पहले जान लें कि दो दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा करने वाली ये फिल्म की 17वीं फिल्म बन चुकी है। ऐसे में फिल्म की कमाई में तीसरे दिन भी थोड़ी कमी देखने को मिली। पहले और दूसरे दिन के मुकाबले फिल्म ने थोड़ी कम कमाई की। रिलीज के तीसरे दिन सलमान और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म ने 42.50 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 146 करोड़ हो गई है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 183.72 करोड़ की कमाई कर ली। फिल्म में इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) नेगेटिव किरदार में नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Tiger 3 Special Screening: जब केवल बच्चों के लिए मॉल में दहाड़ा टाइगर, Salman Khan का बाल दिवस पर खास तोहफा
12th Fail Box Office Collection Day 19
वहीं, अगर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की फिल्म ’12वीं फेल’ (12th Fail) के बारे में बात करें तो इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर तीन हफ्ते हो चुके हैं और इन तीन हफ्तों में फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया और सराहा। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत महज 1.11 करोड़ के साथ की थी, जिसके बाद अब फिल्म 1.70 करोड़ तक पहुंच गई है, जो फिल्म के 19वें दिन की कमाई है और फिल्म की टोटल कमाई 34.65 करोड़ हो चुकी है। साथ ही अगर फिल्म की वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 26.60 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। (Box Office Report)
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
5 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
9 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
10 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
11 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
12 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
13 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines