हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Param Sundari पहले दिन इन 5 फिल्मों का नहीं तोड़ पाई रिकॉर्ड, Coolie से कितनी पीछे मूवी?

विज्ञापन

Param Sundari Box Office Report: जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की रोमांटिक मूवी ‘परम सुंदरी’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। सोशल मीडिया पर मूवी की खूब तारीफ हो रही है। सिद्धार्थ और जाह्नवी की जोड़ी को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। हालांकि मूवी की पहले दिन की कमाई ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ समेत 5 फिल्मों से कम रही। ‘परम सुंदरी’ ने पहले दिन किन-किन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा चलिए आपको डिटेल में बताते हैं।

यह भी पढ़ें: Param Sundari की पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसी चाल? ओपनिंग डे पर फिल्म के खाते में इतने करोड़

‘कुली’ से कितनी पीछे ‘परम सुंदरी’?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार परम सुंदरी ने पहले दिन 7.25 करोड़ की कमाई की है। आंकड़ों के हिसाब से ये मूवी ‘कुली’, ‘वॉर 2’, ‘सैयारा’, ‘छावा’ और ‘सिकंदर’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है। जाह्नवी कपूर की मूवी अभी भी इन फिल्मों से काफी पीछे है। कुली की बात करें तो रजनीकांत की मूवी ने पहले दिन 65 करोड़ की कमाई की थी। इस हिसाब से सिद्धार्थ और जाह्नवी की मूवी रजनीकांत की मूवी से 57.75 करोड़ पीछे है।

विज्ञापन

‘परम सुंदरी’ इन फिल्मों से भी पीछे

वहीं ‘वॉर 2’ ने पहले दिन 52 करोड़ की कमाई की थी। अहान पांडे की ‘सैयारा’ ने 21.5 करोड़, विक्की कौशल की ‘छावा’ ने 31 करोड़ और सलमान खान की ‘सिकंदर’ ने 26 करोड़ की कमाई की थी। इन आंकड़ों के हिसाब से जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘परम सुंदरी’ इन फिल्मों से कमाई के मामले में अभी काफी पीछे है, लेकिन वीकेंड पर ‘परम सुंदरी’ की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है।

जाह्नवी-सिद्धार्थ की जोड़ी

बता दें मूवी में जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी ऑडियंस को पहली बार देखने को मिल रही है। मूवी में दिल्ली के लड़के और साउथ इंडियन लड़की की लव स्टोरी को बखूबी दिखाया गया है। मूवी को देखकर कुछ यूजर्स तो बोल रहे हैं कि इस मूवी ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की चेन्नई एक्सप्रेस की याद दिला दी। अब ये मूवी वीकेंड पर क्या कमाल करती है ये देखना दिलचस्प होने वाला है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Coolie और War 2 में कौन चल रहा है आगे? कैसी रही Box Office पर 15वें दिन की कमाई?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola