Box Office Report: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर महीने भर पहले रिलीज हुई ‘जवान’ (Jawan), हफ्ते भर पर रिलीज हुई ‘फुकरे 3’ (Fukrey 3) और ‘चंद्रमुखी 2’ (Chandramukhi 2) के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है, जिनमें अब शुक्रवार 6 अक्टूबर को रिलीज हुई अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ (Mission Raniganj) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की फिल्म ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ (Thank You for Coming) का भी नाम जुड़ गया है। पांचों फिल्मों के बीच कमाई को लेकर जबरदस्त खींचतान देखने को मिल रही है।
SRK की ‘जवान’ ने अपनी रिलीज के 30वें दिन (Jawan Box Office Collection Day 30) की बात करें तो, फिल्म ने 1.30 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 618.83 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं अगर फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई के बारे में बात की जाए तो, फिल्म ने 1095 करोड़ रुपये तक की कमाई कर ली है।
यह भी पढ़ें: Dhruv Rathee को Time Magazine में मिली खास जगह, Next Generation Leaders 2023 की लिस्ट में शामिल हुआ यूट्यूबर का नाम
Mission Raniganj ने पहले दिन की इतनी कमाई
सबसे पहले शुक्रवार को रिलीज हुई अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ (Mission Raniganj Box Office Collection Day 1) के पहले दिन की कमाई के बारे में बात की जाए तो फिल्म ने अपनी ओपनिंग 2.8 करोड़ से की। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वीकेंड पर फिल्म की और अच्छी शुरुआत और कामई की उम्मीद की जा रही हैं।
Thanks for Coming की ओपनिंग
वहीं, अक्षय कुमार की ‘मिशन रानीगंज’ के साथ ही भूमि पेडनेकर और शहना गिल की फिल्म ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ भी रिलीज हुई है। अगर फिल्म के ओपनिंग डे की कमाई (Thank You for Coming Box Office Collection Day 1) के बारे में बात की जाए तो, तो फिल्म ने महज 80 लाख से अपनी शुरुआत की। हालांकि, फिल्म वीकेंड पर फिल्म की कमाई में थोड़ी रफ्तार की उम्मीद की जा रही है।
Fukrey 3 ने 9वें दिन की इतनी कमाई
वहीं, अगर पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और पंकज त्रिपाठी की कॉमेडी फिल्म ‘फुकरे 3’ (Fukrey 3 Box Office Collection Day 9) के नौवे दिन की कमाई के बारे में बात की जाए तो फिल्म की कमाई थोड़ी गिरावट आई है। नौवे दिन फिल्म ने 2.20 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 68.32 करोड़ की कमाई की।
Chandramukhi 2 ने नौवें दिन कमाए इतने करोड़
इसके अलावा कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और राघव लॉरेंस (Raghava Lawrence) की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ (Chandramukhi 2 Box Office Collection Day 9) के नौवे दिन की कमाई के बारे में बात की जाए तो फिल्म ने हफ्ते भर के अंदर महज 34.5 करोड़ की ही कमाई की। ऐसे में अगर देखा जाए तो कमाई के मामले में अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी है। (Box Office Report)
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
45 mins agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
17 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
21 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
22 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
23 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
23 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines