Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर इस समय तीन बड़ी फिल्में धूम मचा रही हैं। हालांकि, फिल्मों की रिलीज डेट में हफ्ते भर या एक-दो दिन का अंतर है, लेकिन फिर भी तीन फिल्मों के बीच कमाई को लेकर भी दिलचस्प जंग देखने को मिल रही है। वैसे तो तीनों फिल्मों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिनमें साउथ सुपरस्टार विजय (Vijay) की फिल्म ‘लियो’ (Leo) और बॉलीवुड सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की ‘गणपत’ (Ganapath) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की कॉमेडी फिल्म ‘फुकरे 3’ (Fukrey 3) शामिल है। चलिए अब इन फिल्मों की कमाई के बारे में बात करते हैं।
सबसे पहले थलापति विजय की फिल्म ‘लियो’ की कमाई के बारे में बात करते हैं, जिसको बॉक्स ऑफिस पर 4 दिन हो चुके हैं। इन दिनों में फिल्म ने जबरदस्त कमाई करते हुए 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने अपनी ओपनिंग 64.8 करोड़ से की थी, जिसके बाद फिल्म (Leo Box Office Collection Day 4) ने अपनी रिलीज के चौथे दिन 41.50 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 181.35 करोड़ हो चुकी है, जो कुछ दिनों 200 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर जाएगी। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म 212.7 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।
यह भी पढ़ें: Seema Haider पर बन रही फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज, Karachi To Noida से सामने आया फरहीन फलक का दमदार अंदाज
तीसरे दिन भी Ganapath का हाल रहा बुरा
वहीं, अगर टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन (Kriti Sanon) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की एक्शन फिल्म ‘गणपत’ के बारे में बात करें तो, इस फिल्म को भी बॉक्स ऑफिस पर 3 दिन हो चुके हैं, लेकिन इन तीन दिनों में फिल्म ‘लियो’ के सामने टिक नहीं पा रही है। फिल्म (Ganapath Box Office Collection Day 3) ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन महज 2.25 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन महज 7 करोड़ रहा। फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में बात करें तो, 200 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने महज 5 करोड़ तक की कमाई की है।
25वें दिन का ऐसा है Fukrey 3 का हाल
आखिर में पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat), वरुण शर्मा (Varun Sharma), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) की कॉमेडी से भरपूर फिल्म ‘फुकरे 3’ की बात करें तो, इसको बॉक्स ऑफिस पर 25 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने अपनी रिलीज के 25वें दिन महज 28 लाख की कमाई की, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 93.97 करोड़ है। हालांकि, ऐसे उम्मीद की जा रही है कि फिल्म कुछ दिनों 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। साथ ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 106 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। (Box Office Report)
संबंधित खबरें
मदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
19 mins agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
47 mins agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
1 hr agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
2 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
3 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
4 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
19 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
22 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
22 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines