Box Office Report: इस समय बॉक्स ऑफिस पर साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म ‘लियो’ (Leo) और बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की फिल्म ’12वीं फेल’ (12th Fail) अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। दोनों फिल्मों को रिलीज हुए तीन हफ्ते से ज्यादा हो चुके हैं और इन दिनों में फिल्म ने दर्शकों का खूब दिल जीता और छप्परफाड़ कमाई की। जहां ‘लियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं, ’12वीं फेल’ भी अपने बजट की कमाई को निकालते हुए 30 करोड़ की कमाई पूरी कर चुकी है।
इसी बीच बॉक्स ऑफिस पर आज दिवाली (Diwali 2023) के खास मौके पर सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) की जबरदस्त धमाकेदार एंट्री होने जा रही है। जी हां.. आज फिल्म रिलीज होने जा रही है। खास बात ये है सलमान की फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई कर ली है। फिल्म (Tiger 3 Advance Booking) अब तक लगभग 16.52 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर चुकी है। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज हो रही है।
Leo Box Office Collection Day 24
वहीं, अब अगर बॉक्स ऑफिस पर लगी इन फिल्मों की कमाई के बारे में बात करें तो, साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म ‘लियो’ (Leo) को बड़े पर्दे पर चौथा हफ्ता लग चुका है। ऐसे में फिल्म ने 336.53 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 64.8 करोड़ से अपनी शानदार ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने अपने रिलीज के 24वें दिन महज 90 लाख की कमाई की। वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में बात करें तो, फिल्म 24 दिनों में 587 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
यह भी पढ़ें: Tiger 3 advance booking: सलमान की ‘टाइगर 3’ रिलीज के लिए तैयार, दिवाली पर 19 करोड़ की रिकॉर्ड ओपनिंग के चांस
12th Fail Box Office Collection Day 16
अब बात विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की फिल्म ’12वीं फेल’ (12th Fail) की कमाई के बारे में करें तो, ये फिल्म भी ‘लियो’ के हफ्ते भर बाद ही रिलीज हुई थी। तब से लेकर अब तक फिल्म 30 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म का टोटल बजट 25 करोड़ बताया जाता है, जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस से लेकर वर्ल्डवाइड कलेक्शन तक काफी अच्छी कमाई कर ली। फिल्म ने अपनी रिलीज के 16वें दिन भी 2.05 करोड़ की कमाई की। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 28.50 करोड़ रहा। (Box Office Report)
संबंधित खबरें
'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
13 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
16 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
17 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
18 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
19 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
19 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
20 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
21 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
21 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines