Box Office Report: इस समय बॉक्स ऑफिस तीन फिल्मों से आबाद है, जो लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। इसमें एक फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं और दो फिल्मों को रिलीज महज 3 दिन ही हुए हैं। हालांकि, दो हफ्ते पहले रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार विजय (Vijay) की फिल्म ‘लियो’ (Leo) ने बीते दिन वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया था, जिसके बाद अब फिल्म ने अपनी रिलीज के 11वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, बाकी हाल में रिलीज हुई कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म ‘तेजस’ (Tejas) और विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की ’12वीं फेल’ (12th Fail) को बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करना पड़ रहा है।
वहीं, अगर कमाई के बारे में बात करें तो सबसे पहले साउथ सुपरस्टार विजय (Vijay) की फिल्म ‘लियो’ (Leo Box Office Collection Day 11) के बारे में कर लेते हैं, जिसने अपनी रिलीज के 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 16.50 करोड़ की दमदार कमाई करते हुए 303.40 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। ऐसे में अब फिल्म इस साल की बड़ी कमाई वाली फिल्म बन चुकी है।
यह भी पढ़ें: पति को जेल में चिट्ठियां भेजती थीं Shilpa Shetty, राज कुंद्रा ने UT 69 की रिलीज से पहले दिखाई झलक
तीसरे दिन Kangana की ‘तेजस’ ने कितनी कमाई?
अब बात बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की ‘तेजस’ (Tejas Box Office Collection Day 3) की करते हैं। काफी समय से कंगना सिंगल लीड के तौर पर फिल्मों में नजर आ रही हैं, लेकिन उनकी ज्यादातर फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल पा रहा है। ऐसा ही कुछ हाल ‘तेजस’ का भी हो रहा है। फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हो चुके हैं और फिल्म अब तक महज 3.80 करोड़ का ही टोटल कलेक्शन कर पाई है। फिल्म ने तीसरे दिन 1.25 करोड़ की कमाई की।
कमाई में Vikrant की ’12वीं फेल’ ने कंगना को छोड़ा पीछे
कंगना की ‘तेजस’ के साथ ही रिलीज हुई विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की ’12वीं फेल’ (12th Fail Box Office Collection Day 3) को भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अगर फिल्म के तीसरे दिन की कमाई के बारे में बात की जाए तो थोड़ा उछाल नजर आया है। फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 2.80 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 6.42 करोड़ हो गई है, जिसको लेकर ये कहना गलत नहीं होगा कि विक्रांत कमाई में कंगना को पीछे छोड़ चुके हैं। (Box Office Report)
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
11 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
14 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
15 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
16 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
16 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines