पति को जेल में चिट्ठियां भेजती थीं Shilpa Shetty, राज कुंद्रा ने UT 69 की रिलीज से पहले दिखाई झलक

UT 69: राज ने जेल में परिवार द्वारा भेजी गई कुछ खास चिट्ठियों को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो अब जमकर वायरल हो रही हैं।

Raj kundra shares photos of letters recevining in jail

Raj kundra shares photos of letters recevining in jail

UT 69: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘UT 69’ को लेकर खूब सुर्खियों में है। वहीं, अब ये फिल्म बहुत जल्द रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन

फिल्म की रिलीज से पहले राज कुंद्रा हर रोज अपने जेल के दिनों को लेकर नए-नए खुलासे कर रहे हैं। इस बीच राज ने जेल में परिवार द्वारा भेजी गई कुछ खास चिट्ठियों को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो अब जमकर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

UT 69 से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे राज

दरअसल, शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को साल 2021 में अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में जेल जाना पड़ा था। इसको लेकर राज को 63 दिनों तक जेल में रहना पड़ा। इतना ही नहीं बल्कि जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने मास्क से अपने चेहरा को ढककर रखा। वहीं, अब राज अपने जेल के अनुभवों पर फिल्म UT 69 से बॉलीवुड में डेब्यू के तैयार है।

विज्ञापन
Raj kundra shares photos of letters recevining in jail

Raj kundra shares photos of letters recevining in jail

राज ने शेयर की पोस्ट

राज कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि इसमें जो चिट्ठियां है उन पर राज की बैरक का का पता यूटी 69, बैरक 6/4 लिखा हुआ है। यह वही पता है, जहां राज कुंद्रा को आर्थर रोड जेल के अंदर रहना पड़ा था। साथ ही इस पोस्ट में शिल्पा और उनके बेटे की एक फोटो भी नजर आ रही है। पोस्ट में सबसे नीचे एक डायरी भी है। बता दें कि राज ने परिवार ने यह चिट्ठियां उन्हें तब लिखी थीं, जब वह जेल की सलाखों के पीछे थे।

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

इसके साथ ही बता दें कि इन दिनों राज जमकर अपनी आने वाली फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया, जो फैंस को पसंद आया। वहीं, राज कुंद्रा की ये फिल्म 3 नवंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साथ ही इसका निर्देशन शाहनवाज अली ने किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ