Kingdom Vs Saiyaara Box Office Report: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की मूवी ‘किंगडम’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। रिलीज से पहले ही इस मूवी का क्रेज ऑडियंस में देखने को मिल रहा था। वहीं अब रिलीज होने के बाद भी मूवी ने पहले दिन धमाकेदार शुरुआत की है। सोशल मीडिया पर विजय की ये एक्शन स्पाई मूवी ट्रेंड कर रही है। अब अहान पांडे की ‘सैयारा’ से मूवी की टक्कर जारी है। हालांकि विजय की मूवी मोहित सूरी की फिल्म से पहले दिन की कमाई के मामले में आगे निकलने में फेल रही। चलिए आपको भी बताते हैं मूवी ने कितनी कमाई की है?
यह भी पढ़ें: Kingdom से पहले OTT पर देखें विजय देवरकोंडा की 5 एक्शन फिल्में, एक को बॉलीवुड ने किया कॉपी
‘किंगडम’ ने कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार विजय देवरकोंडा की मूवी ने पहले दिन धमाकेदार शुरुआत की है। इस मूवी ने 15.50 करोड़ की कमाई की है। इसकी तेलुगु ऑक्यूपेंसी 57.87% रही। वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 63.56%, दोपहर के शो 56.52%, शाम के शो 50.12% और रात के शो 61.27% रहे।
‘सैयारा’ की अब तक की कमाई
वहीं दूसरी ओर अहान पांडे की ‘सैयारा’ को विजय की मूवी अभी भी टक्कर नहीं दे पाई है। मूवी ने पहले दिन 21.5 करोड़ की कमाई की थी। वहीं अब 14वें दिन मूवी ने 6.50 करोड़ की कमाई की है। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 11.27% रही। सुबह के शो 9.46%, दोपहर के शो 14.11%, शाम के शो 9.90% और रात के शो 11.60% रहे। मूवी ने अभी तक 280.5 करोड़ की कमाई की है।
दोनों मूवीज की कास्ट
विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ इस साल की उनकी पहली मूवी है। इस एक्शन फिल्म में विजय के साथ-साथ भाग्यश्री बोरसे और सत्यदेव कंचरणा मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। वहीं दूसरी ओर मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी ‘सैयारा’ में अहान पांडे के साथ अनीत पड्डा लीड रोल में हैं। दोनों की बिग स्क्रीन पर ये डेब्यू मूवी है और इस मूवी ने बड़ी-बड़ी मूवीज के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अहान और अनीत की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Saiyaara ने ओवरसीज कलेक्शन में रचा इतिहास, विक्की कौशल की ‘छावा’ को पीछे कर बनीं नंबर वन
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
1 hr agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
3 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
4 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
6 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
7 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
8 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
9 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
11 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
12 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines