Box Office Report: इन दिनों बॉक्स ऑफिस का माहौल कुछ गरम बना हुआ है। बॉक्स ऑफिस पर चार बड़ी फिल्मों के बीच क्लैश देखने को मिल रहा है, जिसके चलते उनकी कमाई पर भी असर पड़ रहा है, जिसमें सबसे पहला नंबर 27 दिन पहले यानी 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) है, जिसने कमाई के मामले में चार हफ्तों के अंदर 600 करोड़ का जबरदस्त आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, कुछ हफ्तों से फिल्म की कमाई में तेजी देखने को नहीं मिल रही है, लेकिन बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस बाकी रिलीज फिल्मों से ज्यादा दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही है।
वहीं अगर फिल्म के 27वें दिन (Jawan Box Office Collection Day 27) की कमाई की बात करें तो, ‘जवान’ की कमाई में बड़ी गिरावट आई और फिल्म ने महज 2.50 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 614.17 करोड़ का रहा। हालांकि, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,068.58 करोड़ की कमाई बटोर ली है।
यह भी पढ़ें: आ गई Akshay Kumar की OMG 2 की OTT रिलीज डेट! इस दिन यहां होंगे महादेव के दूत के दर्शन
Fukrey 3 का 6वें दिन बॉक्स ऑफिस पर जलवा
वहीं अगर, पंकज त्रिपाठी वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, और ऋचा चड्ढा की कॉमेडी फिल्म ‘फुकरे 3’ (Fukrey 3 Box Office Collection Day 6) के छठें दिन की कमाई के बारे में बात की जाए तो, फिल्म ने SRK की ‘जवान’ से ज्यादा कमाई करते हुए 4.75 करोड़ रुपये बटोर लिए, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 59.92 करोड़ की रही। फिल्म की कमाई से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
छठे दिन Chandramukhi 2 की बस इतनी हुई कमाई
इसके अलावा कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और राघव लॉरेंस (Raghava Lawrence) की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ (Chandramukhi 2 Box Office Collection Day 6) के छठे दिन की कमाई के बारे में बात की जाए तो फिल्म ने बस 2 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 31 करोड़ की रही। यानी ‘चंद्रमुखी 2’ कमाई के मामले में ‘जवान’ और ‘फुकरे 3’ से दोनों से लगातार पीछे चल रही है।
The Vaccine War का छठे दिन हुआ ऐसा हाल
साथ ही अगर, नाना पाटेकर (Nana Patekar) और पल्लवी जोशी (Pallavi Joshi) की फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ (The Vaccine War Box Office Collection Day 6) के छठे दिन की कमाई के बारे में बात की जाए तो, फिल्म ने महज 65 लाख की कमाई की और फिल्म की टोटल कमाई 7.80 करोड़ रही। यानी नाना की फिल्म ‘जवान’, ‘फुकरे 3’ और ‘चंद्रमुखी 2’ से कमाई के मामले में बहुत पीछे चल रही है। (Box Office Report)
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
12 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
15 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
16 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
17 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
17 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines