---विज्ञापन---

आ गई Akshay Kumar की OMG 2 की OTT रिलीज डेट! इस दिन यहां होंगे महादेव के दूत के दर्शन

OMG 2 OTT Release Date: अक्षय कुमार (Akshay Kumar), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ (OMG 2) दो महीने पहले 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। 50 करोड़ के बजट में बनी आमिर राय (Amit Rai) की […]

OMG 2 OTT Release Date: अक्षय कुमार (Akshay Kumar), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ (OMG 2) दो महीने पहले 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। 50 करोड़ के बजट में बनी आमिर राय (Amit Rai) की फिल्म ने 215.7 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, फैंस काफी समय से फिल्म (OMG 2 OTT Release Date) के ओटीटी रिलीज को लेकर वेट कर रहे थे। इसी बीच फैंस के लिए गुड न्यूज है। दरअसल, खबरों की माने तो फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट आ चुकी है।

जी हां.. अब जो लोग फिल्म को बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए या दोबारा देखने की इच्छा रखते हैं उनका इंतजार अब खत्म होने वाला है। अक्षय कुमार की ये फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई ‘OMG’ का सीक्वल है। ‘OMG 2’ सेक्स एजुकेशन पर बेस्ड फिल्म है, जिसमें कुछ बदलावों और A सर्टिफिकेट देने के बाद रिलीज की अनुमति दी गई थीं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Katrina Kaif की थ्रिलर फिल्म के लिए फैंस को करना होगा इंतजार, Shah Rukh Khan की ‘Dunki’ बनी वजह!

---विज्ञापन---

OMG 2 की OTT Release डेट जारी 

खबरों की माने तो, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ (OMG 2) ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज की जाएग। वहीं, इसकी रिलीज डेट 8 अक्टूबर तय की है। हाल में नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट करके फिल्म की डिजिटल रिलीज की अनाउंसमेंट की है।

---विज्ञापन---

फैंस कर रहें OMG 2 का ओटीटी पर इंतजार

नेटफ्लिक्स इंडिया ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा ‘हमारे पास आपके लिए बहुत अच्छी खबर है और OMG क्या आप बता सकते हैं कि हम कितने उत्साहित हैं? #OMG2 नेटफ्लिक्स पर 8 अक्टूबर को आएगी’। वहीं नेटफ्लिक्स इंडिया के इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘लेज और कोल्डिंग के साथ इस फिल्म का नेटफ्लिक्स पर इंतजार कर रहे हैं’।

First published on: Oct 03, 2023 03:35 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola