Coolie and War 2 Box Office Collection Day 7: रजनीकांत और ऋतिक रोशन की एक्शन मूवीज सिनेमाघरों में एक-दूसरे को कांटे की टक्कर देती नजर आ रही है। हालांकि 7वें दिन ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर धीमी होती दिखाई दी। लेकिन इसके बाद भी रजनीकांत की एक्शन-थ्रिलर ‘कुली’ वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 400 करोड़ी फिल्म बन गई है। वहीं दूसरी और ऋतिक की ‘वॉर 2’ अभी भी पीछे है। चलिए आपको भी बताते हैं दोनों मूवीज ने अब तक कितनी कमाई की है?
यह भी पढ़ें: War 2 और Coolie की कमाई में छठे दिन भारी गिरावट, जानें दोनों मूवीज ने अब तक कितने छापे नोट?
‘कुली’ की अब तक की कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रजनीकांत की एक्शन-थ्रिलर ‘कुली’ की बात करें तो इस मूवी ने सातवें दिन भारत में 6.50 करोड़ की कमाई की है। इसकी तमिल ऑक्यूपेंसी 20.97% रही। वहीं सुबह के शो 15.50%, दोपहर के शो 19.35%, शाम के शो 23.91% और रात के शो 25.10% रहे। इस मूवी ने भारत में अब तक 222.5 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में इस मूवी ने 418 करोड़ की कमाई कर ली है।
‘वॉर 2’ ने कितने छापे नोट?
वहीं दूसरी ओर ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ ने सातवें दिन भारत में 5.50 करोड़ की कमाई की है। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 10.21% रही। जहां सुबह के शो 7.11%, दोपहर के शो 10.18%, शाम के शो 10.81% और रात के शो 12.73% रहे। भारत में इस मूवी ने अब तक 199 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं इस मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 298.10 करोड़ हो गया है। जल्द ही ये कलेक्शन 300 करोड़ के पर पहुंचने वाला है।
मूवीज की कास्ट
ऋतिक रोशन और रजनीकांत की दोनों मूवीज को ऑडियंस काफी पसंद भी कर रही हैं। ‘कुली’ कास्ट की बात करें तो इसमें रजनीकांत के साथ-साथ श्रुति हासन, आमिर खान और नागार्जुन अक्किनेनी लीड रोल में नजर आए हैं। वहीं ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन के साथ-साथ कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर लीड रोल में हैं। कियारा मूवी में पहली बार एक्शन सीन्स करती नजर आ रही हैं। वहीं जूनियर एनटीआर इस मूवी में विलेन बने हैं।
यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan और Jr NTR के बीच लड़ाई क्यों? इंटरनेट पर मिला हिंट, तो फैंस ने यूं किया रिएक्ट
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
35 mins ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
1 hr agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
2 hrs agoरात में नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे थे उनके आखिरी पल
2 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
3 hrs agoथिएटर से बॉलीवुड तक, ऐसे बने नाना पाटेकर एक्टिंग के 'बादशाह'
3 hrs agoनिधन से पहले क्या कर रहे थे नाना पाटेकर? चार दिन पुराना VIDEO आया सामने
3 hrs agoकभी पीते थे रोज 60 सिगरेट, जानें नाना पाटेकर ने कैसे छोड़ी थी स्मोकिंग
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines