Box Office Prediction: 15 अगस्त के मौके पर जहां पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है, वहीं बॉक्स ऑफिस पर आज तीन फिल्में अग्नि परीक्षा देने उतर रही हैं। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2‘ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जिसका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिल्म ‘खेल खेल में’ और जॉन अब्राहम अपनी फिल्म ‘वेदा’ लेकर आ रहे हैं। चार बड़े सुपरस्टार्स और उनकी बड़े बजट की फिल्में। ऐसे में ऑडियंस भी जानने के लिए बेताब है कि ओपनिंग डे पर कौन सी फिल्म तहलका मचाएगी और किन दो फिल्मों को धूल चटाएगी। वैसे तो यह पहली बार नहीं जब बॉक्स ऑफिस पर बड़े बजट की फिल्मों की आपस में टक्कर हो रही हो। इंडियन सिनेमा में यह इतिहास काफी पुराना रहा है। तो चलिए जान लेते हैं कि ‘स्त्री 2’, ‘वेदा’ और ‘खेल खेल में’ इन तीनों फिल्मों की कमाई की कितनी उम्मीद है?
स्त्री 2 ने एडवांस बुकिंग में तोड़ दिया रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। इसका अंदाजा आप फिल्म की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट से आसानी से लगा सकते हैं। पहले ही दिन ‘स्त्री 2’ ने 3,99,462 टिकटों की बिक्री कर ली थी। अब तक बिके 6 लाख 79 हजार 854 टिकट से टोटल कलेक्शन 19.37 करोड़ हो गया है, जो रिलीज से पहले की कमाई है। उम्मीद की जा रही है कि श्रद्ध और राजकुमार की फिल्म ‘स्त्री 2’ ओपनिंग डे पर 25 से 30 करोड़ की कमाई कर ले जाएगी।
यह भी पढ़ें: Stree 2 ने एडवांस बुकिंग में तोड़ा रिकॉर्ड, ओपनिंग डे पर ‘सरकटे का आतंक’ होना तय!
खेल खेल में और वेदा से कितनी उम्मीदें?
बात करें अगर अक्षय कुमार की तो लंबे समय से एक्टर बड़े हिट की तलाश में हैं। 15 अगस्त के मौके पर वो अपनी मल्टी स्टारर फिल्म ‘खेल खेल में’ लेकर आ रहे हैं, जिसकी बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ और जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ से होगी। हालांकि अक्षय कुमार की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कुछ खास कमाई नहीं की है। शुरुआत से यह फिल्म सिर्फ 37,393 के करीब टिकट बेच पाई है। इसके बाद से ‘खेल खेल में’ की रिलीज से पहले टोटल कमाई 1.24 करोड़ तक पहुंची है। उम्मीद की जा रही है कि पहले दिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 6 से 7 करोड़ की ओपनिंग ले सकती है।
इसके अलावा जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म ‘वेदा’ भी एडवांस बुकिंग में काफी सुस्त रही है। रिलीज से पहले इस फिल्म ने सिर्फ 1.2 करोड़ रुपये कमाए हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म ओपनिंग डे पर 3-4 करोड़ से शुरुआत कर सकती है।
संबंधित खबरें
Rise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
43 mins ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 hr ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
4 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
5 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
6 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
23 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines