बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म Welcome To The Jungle आज यानी 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. इस मूवी को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलता हुआ नजर आ रहा है. हालांकि, इन दिनों शाहिद कपूर की फिल्म Cocktail 2 भी बड़े पर्दे पर जमकर गदर मचा रही है. ऐसे फैंस यह जानना चाहते हैं कि दोनों फिल्मों में से किस स्टार की फिल्म ने आज बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है. अगर आपके मन में भी यही सवाल चल रहा है, तो हम आपको इसका जवाब इस खबर में देने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की वो 5 थ्रिलर फिल्में, जो OTT पर मचा रही हैं कोहराम, क्लाइमैक्स देख उड़ जाएंगे होश
वेलकम टू द जंगल ने पहले दिन कमाए इतने करोड़
सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है. फिल्म को रिलीज करने से पहले मेकर्स ने इसका पेड प्रीव्यू रखा था, जिसमें मूवी ने 3.75 करोड़ रुपये छापे थे. हालांकि, मूवी ने अपने ओपनिंग पर खबर लिखे जाने तक 13.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इस मूवी ने अब तक 17.15 करोड़ रुपये अपने नाम किया है. ‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म में 1 या 2 नहीं बल्कि 34 स्टार्स नजर आए हैं. यह मूवी कॉमेडी रोमांस और थ्रिलर से भरी हुई है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. इस मूवी के साथ रवीना टंडन और अक्षय कुमार 20 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है.
यह भी पढ़ें: इश्क, धोखा और कत्ल… OTT पर देखें वो 5 फिल्में, जिनमें पत्नी ने पति को मौत के घाट उतारा
कॉकटेल 2 ने 8वें दिन छापे इतने करोड़
वहीं शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की बात करें, तो यह मूवी 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है, जो इन दिनों दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. सेकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 13.50 करोड़ रुपये छापे थे, तो वहीं फिल्म को पहले वीकेंड का शानदार फायदा मिला था. ‘कॉकटेल 2’ ने शनिवार को 16.25 करोड़ तो वहीं रविवार को 17.75 करोड़ रुपये छापे थे. मूवी ने एक हफ्ते में 70.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. हालांकि, आज यानी 26 जून को फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को रिलीज हुए 8 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने 8वें दिन खबर लिखे जाने तक 4 करोड़ रुपये छापे हैं. शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ ने 8 दिनों में 74.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
10 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
12 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
13 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
14 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines