इश्क, धोखा और कत्ल... OTT पर देखें वो 5 फिल्में, जिनमें पत्नी ने पति को मौत के घाट उतारा

आज हम आपको ओटीटी पर मौजूद 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसमें शादी-प्यार और धोखे की कहानी देखने को मिलती है. इस फिल्म को देखकर आपकी रुंह कांप जाएगी. चलिए जानते हैं इन मूवीज के बारे में.

ott films
1 / 6

आज कल देशभर में 'केतन अग्रवाल मर्डर केस' (Ketan Agarwal Murder Case) की चर्चा हो रही है. इस मर्डर केस ने सभी हैरान कर दिया है. केतन अग्रवाल का मर्डर पुणे के लोहागढ़ किले में हुआ है. इस हत्या के आरोप में पुलिस ने मंगेतर सिया और उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड चेतन को गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले की आगे कि जांच चल रही है. हालांकि, हम आपके लिए 5 ऐसी ही मूवी लेकर आए हैं, जिसमें दिखाया गया है कि पत्नी ने पति को मौत के घाट उतारा है.

विज्ञापन

कर्ज

कर्ज2 / 6

लिस्ट में पहला नाम 'कर्ज' का आता है. यह मूवी साल 1980 में रिलीज हुई थी, जिसे सुभाष घई ने बनाया था. इस फिल्म में टीना मुनीम और सिमी ग्रेवाल लीड रोल में नजर आए थे. इस मूवी की कहानी रवि वर्मा के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जिसे कामिनी नाम की लड़की से प्यार होता है. मूवी में दिखाया गया है कि शादी के बाद रवि और कामिनी ऊटी जा रहे होते हैं और वहां कामिनी रवि को अपनी गाड़ी से कुचलकर मार डालती है और खाई में फेंक देती है. जी5 पर इस मूवी का मजा ले सकते हैं.

विज्ञापन

हसीना दिलरुबा

हसीना दिलरुबा3 / 6

दूसरे स्थान पर 'हसीना दिलरुबा' फिल्म का नाम शामिल है. इस मूवी की कहानी प्यार-वासना और धोखे के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. इस फिल्म में देखने को मिलता है कि रिशु नाम के एक लड़के की शादी रानी नाम की लड़की से होती है. इस फिल्म में देखने को मिलता है कि घर में अचानक आग लग जाती है, जिसमें रिशु जलकर मर जाता है. शुरुआत में यह सब कुछ साधारण लगता है. लेकिन जब फिल्म का क्लाइमैक्स आता है, तो उसे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.

गॉन गर्ल

गॉन गर्ल4 / 6

तीसरे नंबर पर 'गॉन गर्ल' (Gone Girl) फिल्म का नाम काबिज है, जो साल 2024 में रिलीज हुई थी. इस पांचवी सालगिरह पर फिल्म की कहानी एक कपल की देखने को मिलती है.  दरअसल, जब निक डन अपनी पांचवी सालगिरह पर घर आता है, तो उसकी पत्नी घर पर नहीं होती है और घर की हालत देखकर वो पुलिस को बुलाता है. हम आपको फिल्म का स्पॉइलर नहीं बताएंगे. लेकिन यह मूवी आपको अंत तक बोर नहीं होने देती है. इस मूवी को आप जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

डार्लिंग्स

डार्लिंग्स5 / 6

चौथे स्थान पर 'डार्लिंग्स' (Darlings) मूवी का नाम शुमार है. इस फिल्म में आलिया भट्ट-शेफाली शाह और विजय वर्मा अहम किरदार में नजर आए हैं. यह मूवी साल 2022 में रिलीज हुई थी. इस मूवी की कहानी आपको काफी ज्यादा पसंद आने वाली है. 'डार्लिंग्स' फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

अंधाधुन

अंधाधुन6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम आयुष्मान खुराना-तब्बू और राधिका आप्टे की फिल्म 'अंधाधुन' (Andhadhun) का आता है. यह मूवी साल 2018 में रिलीज हुई थी. इस मूवी में आपको प्यार और धोखे की कहानी देखने को मिलने वाली है. फिल्म में दिखाया गया है कि प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी अपने ही पति को मौत के घाट उतार देती है. यह मूवी जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन