बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिनका जन्म विदेश में हुआ, लेकिन अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में खास जगह बना ली। इन सितारों ने भारत में दर्शकों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाई। आइए आज जानते हैं उन 5 सितारों के नाम जिन्होंने ग्लैमर, अभिनय और मेहनत के दम पर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। ये सितारे आज बॉलीवुड का अहम हिस्सा बन चुके हैं।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण का जन्म डेनमार्क के कोपेनहेगन में हुआ था, लेकिन उनका बचपन भारत के बैंगलोर में बीता। उन्होंने 2007 में शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में कदम रखा। आज वह बॉलीवुड की सबसे बड़ी और सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। चेन्नई एक्सप्रेस, पीकू और पद्मावत जैसी हिट फिल्मों के अलावा वह कई इंटरनेशनल ब्रांड्स की भी एंबेसडर हैं।
एवलिन शर्मा
एवलिन शर्मा जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में पैदा हुई थीं। उन्होंने बॉलीवुड में 2012 की फिल्म ‘फ्रॉम सिडनी विद लव’ से शुरुआत की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान ये जवानी है दीवानी में निभाई गई भूमिका से मिली। एवलिन अपने ग्लैमरस लुक और स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों, म्यूजिक वीडियोज और फैशन इवेंट्स में अच्छा नाम कमाया है।
जैकलीन फर्नांडिज
जैकलीन फर्नांडिज का जन्म बहरीन की राजधानी मनामा में हुआ था। वह एक श्रीलंका के परिवार से ताल्लुक रखती हैं। पहले वह मॉडलिंग करती थीं और मिस यूनिवर्स श्रीलंका रह चुकी हैं। उन्होंने 2009 में फिल्म अलादीन से बॉलीवुड में एंट्री ली और धीरे-धीरे हिंदी सिनेमा की जानी-पहचानी एक्ट्रेस बन गईं।
कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ का जन्म हांगकांग में हुआ और उन्होंने अपने शुरुआती साल ब्रिटेन में बिताए। जब उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा तो भाषा उनके लिए एक चुनौती थी, लेकिन अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दीं और आज वह टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार हैं।
सनी लियोनी
सनी लियोनी का जन्म कनाडा के ओंटारियो में हुआ था। वह पहले मॉडलिंग और रियलिटी टीवी में काम करती थीं। उन्होंने ‘जिस्म 2’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिससे उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली। इसके बाद वह कई फिल्मों और आइटम सॉन्ग्स में नजर आईं और एक फेमस चेहरा बन गईं।
ये भी पढ़ें- Jay Bhanushali संग तलाक की अफवाहों पर Mahi Vij ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘बस जियो और जीने दो’
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
24 mins agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 hr agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
1 hr ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 hr agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
2 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
13 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
14 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines