Border 2 Monday Collection: बॉर्डर 2 मंडे टेस्ट में अव्वल दर्जे से पास हुई है. फिल्म ने सिर्फ 4 दिन में ही कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. 77वें गणतंत्र दिवस पर इस फिल्म को खूब दर्शकों ने देखा. फिल्म में Sunny Deol, Varun Dhawan, Diljit Dosanjh और Ahaan Shetty ने देशभक्ति, इमोशन और एक्शन का खूब तड़का लगाया. आइए जानते हैं कि चौथे दिन इस फिल्म ने कितनी कमाई की.
यह भी पढ़ें: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमाया कब्जा, 4 दिनों में पार किया 180 करोड़ का आंकड़ा
चौथे दिन की कमाई
सोमवार को बॉर्डर 2 ने जमकर कमाया. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते हुए कल यानी सोमवार को फिल्म ने कुल 59 करोड़ रुपए कमाए. यह रविवार की तुलना में 8% ज्यादा था. इससे फिल्म की कुल कमाई 180 करोड़ तक पहुंच गई है.
यह भी पढ़ें: विजय देवरकोंडा की फिल्म VD14 का टाइटल हुआ रिवील, रिलीज डेट आई सामने
पिछले हफ्ते की कमाई
बॉर्डर 2 पिछले हफ्ते ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई. मात्र 3 दिन में ही फिल्म ने 121 करोड़ रुपए की कमाई की. ओपनिंग डे में भी फिल्म ने लगभग 30 करोड़ रुपए की कमाई करके दर्शकों के दिलों में जगह बनाई. फिल्म की कमाई देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि जल्द ही Border 2 200 करोड़ क्लब में शामिल हो जाए.
फिल्म के बारे में
Border 2 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है और दर्शकों को जोरदार एक्शन, भावनाएं और देशभक्ति से भरपूर कहानी देती है. इसमें सनी पाजी की दमदार आवाज पूरे हॉल में गूंजती है तो वरुण, अहान और दिलजीत के इमोशनल सीन लोगों की आंखों में आंसू भर देते हैं. यह फिल्म लोगों को काफी Nostalgic फील करा सकती है.
यह भी पढ़ें: Republic Day पर दिखा सलमान खान का देशभक्ति अंदाज, देखें लेटेस्ट वीडियो
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 hr agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
5 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
5 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
6 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
7 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
8 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
8 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
9 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines