हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Border 2 Box Office Collection: सिर्फ 3 दिनों में 100 करोड़ पार, Border 2 ने गाड़ा सफलता का झंडा, रविवार को हुई 28% ज्यादा कमाई

Border 2 Box Office Collection Day 3: बॉर्डर 2 ने रविवार को सिनेमाघरों में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. दूसरे दिन के मुकाबले 28 गुना ज्यादा कमाई हुई है. सनी पाजी का जलवा बरकरार रखते हुए यह फिल्म अब 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है.

विज्ञापन
Border 2 Box Office Collection

Border 2 Sunday Collection: रविवार को सिनेमाघरों में Border 2 का जलवा कायम रहा. तीसरे दिन ही यह फिल्म 100 क्लब में शामिल हो चुकी है. Republic Day 2026 के इस खास मौके पर सभी जमकर इस फिल्म को देखने जा रहे है. वहीं सनी पानी की दहाड़ और फिल्म का इमोशन लोगों को रोने पर मजबूर कर रहा है. इस फिल्म के क्लाइमैक्स ने दर्शकों का खूब दिल जीता. आइए जानते हैं Friday से लेकर कल संडे तक फिल्म ने कितनी कमाई की.

यह भी पढ़ें: ‘गर्व है…’ धर्मेंद्र को पद्म विभूषण मिलने पर हेमा मालिनी का आया रिएक्शन, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

100 करोड़ क्लब में शामिल Border 2

कल यानी रविवार को फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते हुए कल यानी रविवार को फिल्म ने कुल 54.5 करोड़ रुपए कमाए. दूसरे दिन के मुकाबले 28% गुना ज्यादा कमाई हुई. फिल्म ने अब तक 121 करोड़ रुपए की कमाई करके तीसरे दिन ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई.

विज्ञापन

दूसरे दिन की कमाई

Border 2 के दूसरे दिन की कमाई लगभग 36.5 करोड़ रुपए की थी, जो की ओपनिंग डे के मुकाबले 21.67% ज्यादा थी. फिल्म में Sunny Deol की दहाड़ गूंजी, तो Varun Dhawan के इमोशनल सीन से सभी को रुला दिया. यह फिल्म एक्शन, इमोशन और नॉस्टेल्जिया का पर्फेक्ट कॉम्बिनेशन है.

यह भी पढ़ें: फिल्मी फरवरी: ‘ओ रोमियो’ से ‘तू या मैं’ तक, ये 8 फिल्में होने जा रहीं रिलीज , 3 के बीच सीधी टक्कर

विज्ञापन

पहले दिन कितने कमाए

Border 2 की ओपनिंग काफी स्लो थी. फ्राइडे को फिल्म रिलीज होते समय लोगों के मिक्सड रिएक्शन सामने आए. किसी ने फिल्म को पुरानी कहानी से तोला, तो किसी ने सनी देओल की दमदार एक्टिंग और इमोशन का फुल पैकेज बताया. पहले दिन फिल्म ने लगभग 30 करोड़ रुपए कमाए. लेकिन आने वाले दिनों में कमाई और फिल्म के फैंस दोनों बढ़ते गए.

फिल्म के बारे में

Sunny Deol, Varun Dhawan, Diljit Dosanjh और Ahaan Shetty की नई फिल्म Border 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है और दर्शकों को जोरदार एक्शन, भावनाएं और देशभक्ति से भरपूर कहानी देती है. फिल्म ने महज तीन दिनों में भारत में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘शिकायत वापस लो वरना…’, विज्ञान ने पलाश मुच्छल पर लगाया अब तक का सबसे बड़ा आरोप

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola