Mardaani 3 vs Border 2 BO Collection: पिछले दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई धमाकेदार फिल्में रिलीज हुई. उनमें से इन 3 फिल्मों (Border 2, Mardaani 3, Vadh 2) ने काफी सुर्खियां बटोरीं. इनमें से Border 2, 300 करोड़ क्लब शामिल हो गई. आज हम जानेंगे कि हाल ही में रिलीज हुई रानी मुखर्जी की Mardaani 3 और संजय मिश्रा की Vadh 2 का क्या हाल है.
यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स का मास्टरप्लान, ‘धुरंधर 2’ से आगे निकलने के लिए साइन की करोड़ों की डील
Border 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सनी देओल की फिल्म Border 2 23 जनवरी, 2026 को रिलीज हुई. फिल्म ने रिपब्लिक डे वीकेंड पर खूब कमाई की. दर्शकों को फिल्म की कहानी और इमोशन काफी पसंद आए. पहले हफ्ते में इस फिल्म ने लगभग 224 करोड़ की कमाई की. वहीं अब तक भारत में इसकी नेट कमाई 309 करोड़ से ऊपर हो चुकी है. फिल्म अब 300 करोड़ क्लब में शामिल होकर कामयाबी के नए झंडे गाड़ रही है. अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 440 करोड़ रुपए की कमाई की है.
Mardaani 3 का संघर्ष जारी
रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी की बात करें तो यह फिल्म 30 जनवरी, 2026 को रिलीज हुई. Border 2 की तुलना में यह फिल्म कमजोर रह गई. लेकिन अपने पुराने सीक्वल के मुकाबले, फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है. इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने अब तक 32-33 करोड़ की कमाई की है, जो कि मर्दानी और मर्दानी 2 से काफी ज्यादा है. इस बीच Mardaani 3 पेड प्रमोशन से जुड़े विवादों में शामिल थी, जिस पर प्रोडक्शन हाउस YRF की तरफ से सफाई भी सामने आई.
यह भी पढ़ें: Battle Of Galwan को मिली नई डेट! Salman Khan की किससे होगी सीधी टक्कर?
Vadh 2 का Box Office Collection
पिछले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर Vadh 2 रिलीज हुई. नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की इस फिल्म ने पहले दिन में लगभग 50 लाख की कमाई की. वहीं दूसरे दिन कमाई में तेजी आई और फिल्म ने लगभग 1 करोड़ की कमाई की. बीते हुए कल यानी रविवार को भी फिल्म ने 1 करोड़ के लगभग की कमाई की है. नेट कमाई की बात करें तो फिल्म ने कुल 2.50 करोड़ रुपए कमाए हैं. बता दें कि पहली वाली वध फिल्म से वध 2 की कमाई में काफी फर्क है. वध ने जहां सिर्फ 60 लाख रुपए की कुल कमाई की थी, वहीं वध 2 ने 2.50 करोड़ से ज्यादा कमाई करके मुनाफा कमाया है. आगे कुछ दिनों में इस आंकड़े में इजाफा देखे जाने की उम्मीद है.
Border 2 ने सबको पछाड़ा
सभी फिल्मों की कमाई देखते हुए यह साबित होता है कि बॉर्डर 2 का जलवा बरकरार है. 300 करोड़ पार करके यह साल की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. मर्दानी 3 और वध 2 अच्छी कोशिश कर रही हैं लेकिन बड़े बजट और पैट्रियॉटिक अपील के सामने टिकना मुश्किल है. दर्शक अब बॉर्डर 2 को देखने में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर यह जंग अभी जारी है लेकिन बॉर्डर 2 आगे है.
यह भी पढ़ें: फिर चलेगा रोमांस का जादू, वैलेंटाइंस वीक पर ‘सैयारा’ की सिनेमाघरों में होगी दोबारा एंट्री
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
18 mins ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 hr agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
2 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
3 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
4 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
5 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 day ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines