बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर बोनी कपूर और एक्टर अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर की बीते दिन शुक्रवार को निधन हो गया था। उन्होंने 90 साल की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली थी। इस दुखद मौके पर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से तमाम सेलिब्रिटी बोनी कपूर के घर उनकी मां को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। मां निर्मल कपूर के निधन के बाद बोनी कपूर ने एक बयान जारी किया है। इस बयान को बोनी के अलावा उनके बच्चों, अनिल कपूर, अर्जुन और अंशुला कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आइए जानते हैं कि पोस्ट में कपूर फैमिली ने क्या कहा है?
कपूर परिवार का आया बयान
कपूर फैमिली की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि, ‘2 मई, 2025 को अपने प्यारे परिवार के बीच उनका शांतिपूर्ण निधन हो गया। उन्होंने एक पूर्ण और आनंदमय जीवन को जिया था। अपने पीछे 4 समर्पित बच्चे, प्यारी बहुएं, एक देखभाल करने वाला दामाद, ग्यारह पोते-पोतियां, चार परपोते-परपोतियां और जिंदगी भर की अनमोल यादें छोड़ गई हैं।’
बयान में आगे कहा गया, ‘उनकी उदार भावना और असीम प्रेम ने उन सभी को छुआ जो उन्हें जानते थे। वह हमारे दिलों में रहेंगी। हमेशा संजोई जाएंगी। हमेशा उनकी याद आएगी। बोनी, अनिल, संजय, रीना, सुनीता, संदीप, मोहित, महीप, अक्षय, सोनम, अर्जुन, रिया, हर्षवर्धन , अंशुला, जाह्नवी, शनाया, खुशी, जहान, अंतरा, आनंद, आशिता, करण थेआ, वायु, आयरा, युवान’ यह निष्कर्ष निकला। इस बयान के साथ परेशान वाला इमोजी शेयर किया गया है।
यह भी पढ़ें: ये सिलेबस किसने तय किया..’ NCERT पर R Madhavan ने क्यों उठाए सवाल?
पिछले कुछ वक्त से थीं बीमार
बता दें कि बोनी और अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर पिछले कुछ वक्त से स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों से जूझ रही थीं। बताया जाता है कि उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। जैसे ही उनके निधन की दुखद खबर सामने आई तो कपूर फैमिली को सांत्वना देने के लिए फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां पहुंची। इस दौरान जाह्नवी कपूर के साथ उनके कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी नजर आए थे।
संबंधित खबरें
अभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
19 mins ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
1 hr agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
2 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
3 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
4 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
5 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
5 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
5 hrs agoरात में नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे थे उनके आखिरी पल
5 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines