Boney Kapoor On Sridevi Pregnancy: सिनेमा की दुनिया में अगर किसी शख्स का नाम होता है, तो कभी न कभी उसके नाम के कोई न कोई अफवाह जरूर फैलती है। हाल ही में बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान श्रीदेवी को याद करते हुए उनकी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले। बातचीत के दौरान बोनी कपूर ने अपनी और श्रीदेवी की शादी से जुड़ा भी एक राज खोला। बोनी कपूर ने कहा कई लोगों को लगता है कि श्रीदेवी शादी के पहले प्रेग्नेंट हो गईं थीं, लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल दोनों ने पहले शादी कर ली थी, लेकिन इसकी घोषणा बाद में की थी।
यह भी पढ़ें: ‘मैं भाग्यशाली हूं कि..’, Anupam Kher ने दिखाई अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की झलक
सही में थीं प्रेग्नेंट?
इंटरव्यू के दौरान रोहन दुआ ने बोनी कपूर से श्रीदेवी संग मंदिर में शादी करने को लेकर सवाल पूछा। इस पर फिल्म निर्माता ने कहा, ‘मेरी दूसरी शादी, श्री के साथ 1996 में शिरडी में हुई थी। हमने 2 जून को शादी की थी। हमने प्रतिज्ञाएं कीं, हमने वहां एक रात बिताई और जनवरी में जब उनकी प्रेग्नेंसी दिखाई दी तो हमें अपनी शादी को सार्वजनिक करना पड़ा। सार्वजनिक रूप से हमारी शादी जनवरी, 1997 में हुई थी। यही वजह है कि कई लोग यह मानते हैं कि श्रीदेवी, शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं।’
जन्मदिन पर नंगे पैर तिरुपति जाती थीं
बोनी कपूर ने इंटरव्यू को दौरान धार्मिक मान्यताओं के बारे में भी बात की। बोनी का कहना है कि वह कभी भी अपनी धार्मिक पहचान बताने से कतराते नहीं हैं और न ही उनके परिवार में कोई ऐसा करता है। बोनी ने इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘चाहे वह श्री (श्रीदेवी) हों, चाहे वह सुनीता (उनकी पहली पत्नी सुनीता कपूर) हों, चाहे वह मैं हूं या अनिल, या मेरी बेटी जान्हवी, हम सभी धार्मिक हैं। मेरी पत्नी श्रीदेवी अपने हर जन्मदिन पर पैदल चलकर तिरुपति जाती थीं। जब भी मैं मुसीबत में होता था तो वह जुहू से सिद्धिविनायक तक नंगे पैर चलकर जाती थीं।’
चेन्नई वाले घर में आती है श्री की वाइब
बोनी कपूर आगे कहते हैं कि श्रीदेवी को अपने चेन्नई वाले घर से काफी ज्यादा लगाव था। उनका कहना है कि वह जब भी यहां आते हैं तो उस घर में जरूर जाते हैं, जिससे महसूस होता है कि श्रीदेवी अभी भी उनके साथ ही हैं। फिल्म निर्माता ने कहा कि घर का पर्याप्त उपयोग नहीं किया गया था और बंद कमरों में नमी आने के कारण उन्हें पूरे घर का रेनोवेशन कराना पड़ा।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 hr ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines