हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'Kiss के साथ या फिर…', जरीन खान को बी-ग्रेड फिल्में करने पर हुआ पछतावा! बोलीं- 'इंडस्ट्री में बिगाड़ी छवि'

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान आज हिंदी फिल्मों में कम ही नजर आती हैं. ऐसे में उन्होंने हालिया इंटरव्यू में फिल्मों में नजर आने के पीछे की वजह के बारे में बात की और बताया कि बी-ग्रेड की फिल्मों ने उनकी छवि बिगाड़ दी. इसकी वजह से उन्हें नीचा दिखाया जाने लगा.

विज्ञापन
जरीन खान को बी-ग्रेड फिल्में करने पर हुआ पछतावा! (Photo- Zareen Khan/Instagram)

बॉलीवुड में फिल्मों से ज्यादा अपने लुक्स की वजह से चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस जरीन खान आज स्क्रीन से दूर हैं. वह लंबे समय से फिल्मों में नजर नहीं आई हैं. एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ के भी काफी चर्चे रहे हैं. उन्हें आखिरी बार 2021 में फिल्म में देखा गया था. समय के साथ ही उनका करियर काफी वीक होता चला गया, जिसकी वजह से आज वह हिंदी फिल्मों से लगभग पूरी तरह से दूर हो चुकी हैं. ऐसे में उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में फिल्मों में नाम आने के पीछे की वजह के बारे में बताया है. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

दरअसल, जरीन खान हाल ही में पूजा भट्ट के पॉडकास्ट में पहुंची थीं. जरीन खान अब फिल्मों में नजर नहीं आती हैं, जिसके पीछे की वजह के बारे में किसी को नहीं पता है. एक्ट्रेस ने ‘हेट स्टोरी 3’ और ‘अक्सर 2’ जैसी फिल्मों में काम किया और बोल्ड एक्ट्रेस के तौर पर इमेज बनाई. ऐसे में पूजा भट्ट के शो में उन्होंने ऐसी फिल्मों के चलते जज होने पर दोबारा से बात की और बताया कि कैसे ‘हेट स्टोरी 3’ के बाद लोग उन्हें एक्टिंग के लिए नीचा दिखाते थे.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Advance Booking: ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही ‘एनिमल’ को पछाड़ा, बिक गए 6.1 लाख टिकट

विज्ञापन

जरीन खान ने बताया ‘अक्सर 2’ से जुड़ा किस्सा

जरीन खान ने बताया कि कई लोगों ने उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि खासतौर पर इंडस्ट्री के लोगों ने. उन्होंने बताया कि वो कहते थे कि क्योंकि ये एक्टिंग नहीं कर सकतीं, इसलिए अब स्ट्रिप करना शुरू किया. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने फिल्म ‘अक्सर 2’ पर भी बात की. इस फिल्म को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी भी रही. वो बताती हैं कि फिल्म के डायरेक्टर अनंत महादेवन ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि ‘अक्सर 2’ में ‘हेट स्टोरी 3’ जैसा कुछ नहीं होने वाला है. उन्हें सही स्क्रिप्ट और नरेशन का दावा किया और कहा कि जब वह सेट पर पहुंचीं तो सब कुछ बदल गया था.

यह भी पढ़ें: कौन हैं वो डायरेक्टर, जिन्होंने गोविंदा संग बनाई 17 फिल्में, 17 की 17 हुई हिट! देखें लिस्ट

विज्ञापन

शूटिंग के बाद डायरेक्टर ने करवाए ऐसे सीन

जरीन खान ने कहा कि जैसे ही वो फिल्म की शूटिंग के लिए सेट पर पहुंची थीं, उसके बाद हर दूसरा सीन या तो किस पर खत्म होता था या फिर अचानक उन्हें ब्रा में या ऐसा कुछ पहनना पड़ता था. इस पर एक्ट्रेस ने डायरेक्टर से कहा कि उन्हें ऐसे सीन करने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन उन्हें पहले बिल्कुल अलग ब्रीफिंग की गई थी. जरीन खान दावा करती हैं कि पहले फिल्म अच्छी चली देखी तो ये सब चीजें जोड़ने लगे. बाद में उन्होंने पता चलने का दावा किया कि डायरेक्टर बिल्कुल कमजोर था. वो प्रोड्यूसर को अलग कहानी और एक्ट्रेस के साथ ही उनके कॉस्ट्यूम डिजाइनर शाहिद आमिर को दूसरी कहानी सुनाता.

इतना ही नहीं, जरीन खान ने आगे खुलासा किया कि प्रोड्यूसर भी अचानक उनसे किसिंग सीन और टॉपलेस सीन्स की डिमांड करता रहा क्योंकि वो वैसी फिल्में पहले भी कर चुकी थीं. एक्ट्रेस ने कहा कि वो बिल्कुल ठीक बात नहीं थी. फिल्म खत्म होने के बाद उन्हें स्क्रीनिंग पर भी नहीं बुलाया गया. जबकि जरीन ने कहा कि उन्होंने पूरी डेडिकेशन के साथ इस प्रोजेक्ट को किया था.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola