Zaheer Iqbal Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अक्सर ही चर्चा में आ जाते हैं. कपल को लोगों का बेहद प्यार मिलता है और दोनों की जोड़ी हमेशा ही फैंस का दिल जीत लेती है. हाल ही में भी दोनों को साथ में देखा गया और कपल का इस दौरान का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला?
भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने पहुंचा कपल
दरअसल, हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे. इस दौरान कपल ट्रेडिशनल लुक में साथ नजर आया. हालांकि, सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि जहीर के पैर में चोट लगी थी, जिसकी वजह से वो छड़ी के सहारे चलते नजर आए.
जहीर के पैर में लगी चोट
इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई पूछने लगा कि आखिर जहीर को क्या हुआ है? हालांकि, सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि सोनाक्षी कहती हैं कि ये उन्होंने नहीं किया है. वीडियो में सोनाक्षी ने कहा कि ये मैंने नहीं किया है, लेकिन जहीर को चोट कैसे लगी, इसका खुलासा नहीं हुआ है.
कपल का लुक
वहीं, इस दौरान कपल के लुक की बात करें तो सोनाक्षी ने ब्लू कलर का सूट पहना हुआ था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं. जहीर की बात करें तो इस दौरान उन्होंने सफेद टी-शर्ट और ब्लैक कलर की पैंट पहनी हुई थी, जिसमें वो भी कमाल लग रहे थे. अब सोशल मीडिया पर कपल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स भी अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं.
सलमान खान की पार्टी में हुई थी मुलाकात
साथ ही अगर जहीर और सोनाक्षी की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की पहली मुलाकात सलमान खान की पार्टी में हुई थी. इसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई और फिर अच्छे दोस्त बन गए. इसके बाद फिर सोनाक्षी और जहीर जल्द ही एक-दूसरे पर अपना दिल हार बैठे थे. दोनों के बीच की केमिस्ट्री और प्यार उनके चेहरों पर साफ झलकता है.
2024 में की थी शादी
हालांकि, उस वक्त दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की थी, लेकिन दोनों बी-टीउन की पार्टियों में अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते थे. लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने 23 जून 2024 को शादी की थी. बता दें कि दोनों ने फिल्म ‘डबल एक्सएल’ (Double XL) में एक साथ काम भी किया है. फैंस को कपल की जोड़ी बेहद पसंद आती है.
यह भी पढ़ें- Salman Khan से गणपति पूजा के दौरान हुई गलती, अर्पिता ने टोका तो भाईजान ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
1 hr agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
3 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
7 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
13 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
21 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
23 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
1 day ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
1 day ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
1 day agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines