Toxic: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ अपनी रिलीज से अब बस चंद घंटे दूर है. फिल्म की एडवांस बुकिंग चल रही है और ये शानदार कलेक्शन कर रही है. इस बीच अब ये चर्चा हो रही है कि आखिर फिल्म फ्राइडे के बजाय बुधवार को क्यों रिलीज हो रही है. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यूं तो फिल्में शुक्रवार को ही रिलीज होती हैं, लेकिन ‘टॉक्सिक’ को बुधवार को रिलीज करने की वजह क्या है? आइए जानते हैं…
बुधवार को रिलीज क्यों हो रही ‘टॉक्सिक’?
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ के लिए बुधवार की रिलीज डेट चुनी गई है. ये फिल्म कल यानी 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, लेकिन मेकर्स फिल्म को फ्राई़डे के बजाय बुधवार को रिलीज कर रहे हैं. टाइम्स नाऊ की एक रिपोर्ट की मानें, तो फिल्म ‘टॉक्सिक’ को बुधवार को रिलीज करना रणनीतिक नजरिए से काफी समझदारी भरा कदम है.
फिल्म को मिल सकता है दो दिन का फायदा
दरअसल, ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स अपनी फिल्म को बहुत ज्यादा लंबा थिएट्रिकल रनवे देना चाह रहे हैं और यही वजह है कि फिल्म को वीकेंड से 2 दिन पहले रिलीज किया जा रहा है, जिससे यश की फिल्म को दो दिन का ज्यादा फायदा मिल सके. फिल्म बुधवार और गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना लेगी.
कमाई का तगड़ा स्विंग
अगर फिल्म ‘टॉक्सिक’ ऐसा करने में सफल होती है, तो फिर शुक्रवार, शनिवार और रविवार को भी इसका फायदा होगा और फिल्म की कमाई के लिए ये एक तगड़ा स्विंग हो सकता है. जाहिर है कि अगर ये फिल्म बुधवार और गुरुवार को अच्छा परफॉर्म करती है, तो इसका सीधा फायदा फिल्म को वीकेंड पर मिलेगा.
ओणम का भी होगा लाभ
इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा भी एक और रिजन है, जो फिल्म को मेकर्स ने बुधवार को रिलीज करने का फैसला किया है. दरअसल, 28 अगस्त को ओणम पड़ रहा है. ऐसे में फिल्म को इस छुट्टी का भी फायदा होगा और वीकेंड से पहले ये इसकी अच्छी शुरुआत की एक वजह है.
रिस्क या नई चाल?
इसकी वजह से यश की फिल्म को थिएटर्स में एक्सट्रा एडवांटेज मिलेगा. हालांकि, अब देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसी ओपनिंग करती है और इसे लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. अगर फिल्म ने पहले दिन धमाका कर दिया, तो ये फिल्म के मेकर्स के लिए बड़ा फायदा हो सकता है क्योंकि भले ही उन्होंने फिल्म के लाभ के लिए नई चाल चली हो, लेकिन इसके लिए उन्होंने इसे बुधवार को रिलीज करने का रिस्क लिया है. अब हर किसी को इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है.
यह भी पढ़ें- ‘हमारी रक्षक हैं वो, जिनकी शेर सवारी है…’, Sidharth Malhotra की The VVAAN का धांसू टीजर रिलीज
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
7 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
13 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
16 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
17 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
20 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
21 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
22 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
23 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
1 day agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines