सामंथा, थलापति विजय और श्रीलीला के बाद भीड़ ने अल्लू अर्जुन को घेरा, 'पुष्पा' ने की रिक्वेस्ट, फिर भी नहीं हटे फैंस

Allu Arjun Mobbed at Hyderabad Cafe: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अल्लू और उनकी वाइफ भीड़ से घिरे नजर आ रहे हैं.

Allu Arjun Mobbed at Hyderabad Cafe

Allu Arjun Mobbed at Hyderabad Cafe. image credit- social media

Allu Arjun Mobbed at Hyderabad Cafe: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाते हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक एक्टर की बातें होती रहती हैं. इस बीच अब अल्लू अर्जुन का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अभिनेता फैंस से घिरे नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

बीवी के साथ नजर आए अल्लू अर्जुन

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन अपनी वाइफ स्नेहा के साथ हैं और भीड़ से घिरे हुए हैं. अल्लू फैंस से रिक्वेस्ट भी करते हैं, लेकिन लोगों की भारी भीड़ कपल को घर लेती है. अल्लू के साफ सेल्फी लेने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड थे और अभिनेता के चारों ओर नजर आ रहे थे.

विज्ञापन

कैफे के बाहर स्पॉट हुआ कपल

गौरतलब है कि बीती शाम यानी शनिवार की शाम को अर्जुन और स्नेहा को एक कैफे के बाहर स्पॉट किया गया, लेकिन जैसे ही फैंस ने उन्हें देखा तो घेर लिया. इस दौरान भीड़ इतनी ज्यादा थी कि अभिनेता के गॉर्ड्स भी भीड़ का काबू करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन फैंस नहीं रुक रहे थे. इस दौरान अल्लू अपनी वाइफ का हाथ पकड़े नजर आए और भीड़ से निकलने की कोशिश करते दिखे.

भीड़ ने किया पीछा

इतना ही नहीं बल्कि अल्लू के जाने के बाद भी फैंस ने उनका पीछा नहीं छोड़ा और भीड़ उनका पीछा करती नजर आई. अब अल्लू अर्जुन का ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है और यूजर्स भी इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. गौरतलब है कि हाल ही में श्रीलीला के साथ भी ऐसा ही कुछ था और मंदिर में दर्शन के दौरान भीड़ ने उन्हें घेर लिया था.

विज्ञापन

विजय और सामंथा के साथ भी हो चुका है ऐसा

इसके पहले थलापति विजय भी भारी भीड़ के बीच फंस गए थे. विजय को एयरपोर्ट पर भीड़ ने घेर लिया था. भीड़ इतनी ज्यादा संख्या में थी कि विजय का पैर भी फिसल गया था और वो गिर गए थे, लेकिन उन्हें कोई चोट नहीं आई थी और वो ठीक थे. इसके अलावा सामंथा के साथ भी इस तरह की घटना हो चुकी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ