Who is Medha Shankar: विधु विनोद चोपड़ा की 12th Fail इन दिनों चर्चा में हैं, फिल्म में विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा का रोल प्ले किया है और मेधा शंकर ने IRS श्रद्धा जोशी का रोल प्ले किया है। विक्रांत मैसी के साथ-साथ मेधा शंकर (Medha Shankar) की एक्टिंग फैंस को बहुत पसंद आ रही है। विक्रांत मैसी की गर्लफ्रेंड बनी मेधा शंकर की सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया है। तृप्ति डिमरी के बाद से अब मेधा शंकर नेशनल क्रश बन गई हैं। अब आपको बताते हैं आखिर ये एक्ट्रेस है कौन? अब तक किन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
‘विथ यू फोर यू ऑलवेज’ से किया था डेब्यू
मेधा शंकर नोएडा में रहती हैं और एक महाराष्ट्रीयन परिवार से हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेधा शंकर के पैशन की अगर बात करें तो वो असल जिंदगी में डॉक्टर बनना चाहती थीं और बहुत ही शांत स्वभाव की थीं, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें ग्लैमर और एंटरटेनमेंट की दुनिया पंसद आने लगी। इसके बाद उन्होंने कई विज्ञापनों में काम करना शुरू किया। एक्ट्रेस आज एक सिंगर और मॉडल भी हैं। बता दें, मेधा ने 2015 में आईं शॉर्ट फिल्म ‘विथ यू फोर यू ऑलवेज’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।
ये भी पढ़ें-Stree की शूटिंग के दौरान भूतिया किले में घटी थी डरावनी घटना
डॉक्यूमेंट्री में भी किया काम
2019 में आई ब्रिटिश सीरिज ‘बीचम हाउस’ में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने 2021 में आई फिल्म ‘शादिस्थान’ में भी काम किया है। साथ ही टेलीविजन शो ‘बेकरार’ का भी हिस्सा रही हैं। इसके अलावा उन्होंने डॉक्यूमेंट्री ‘सदैव आपके साथ’ में भी बेहतरीन रोल प्ले किया है। मेधा शंकर ने बहुत ही कम टाइम में अपने टैलेंट के बल पर अच्छा-खासा नाम बना लिया है।
इंस्टाग्राम पर बढ़े फॉलोअर्स
हाल ही में आई रिपोर्ट्स से पता चला है कि एक्ट्रेस ने 12th Fail का एक गाना भी खुद से ही गाया है। जब से मेधा की 12th Fail रिलीज हुई है तब से उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में इजाफा देखने को मिल रहा है, उनके इंस्टाग्राम पर अब 839 k फॉलोअर्स हैं। सोशल मीडिया पर अपने लुक्स से भी एक्ट्रेस फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचती रहती हैं। उनकी सुंदरता देख फैंस खुद को कमेंट्स करने से नहीं रोक पा रहे हैं। फैंस कमेंट्स में उन्हें श्रद्धा भाभी जैसे शब्दों से भी संबोधित कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
29 mins ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
3 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
6 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 day ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 day ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines