Stree की शूटिंग के दौरान भूतिया किले में घटी थी डरावनी घटना, याद कर सहम गए Rajkummar Rao

Scary Incident During Shooting Of Stree: राजकुमार राव ने खुलासा किया है कि स्त्री की शूटिंग के दौरान भूतिया कहे जाने वाले किले में एक डरावनी घटना घटी थी।

rajkummar rao in stree film

image credit: social media

Scary Incident During Shooting Of Stree: राजकुमार राव इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म स्त्री को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में श्रद्धा कपूर भी नजर आने वाली हैं, फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2028 में रिलीज हुआ था। दर्शकों ने इसको खूब सराहा था। इस फिल्म के छह साल के बाद अब राजकुमार राव ने स्त्री के सेट से अंधेरी रात को हुए एक डरावने किस्से को याद किया है। अभिनेता ने कहा है कि आज भी जब वह इस घटना को याद करते हैं तो सिरहन हो जाती है।

शूटिंग के दौरान क्या हुआ था?

रोशमिला भट्टाचार्य की हाल ही में रिलीज हुई किताब स्पूक्ड में बॉलीवुड के एनकाउंटर विद द पैरानॉर्मल में इस बात का खुलासा किया गया है कि भोपाल में एक शेड्यूल के दौरान पूरी फिल्म एक पुराने किले में फिल्म की शूटिंग कर रही थी। दावा किया गया था कि वह किला भूतिया है, ऐसे में पूरी टीम को परफ्यूम लगाने और किसी भी तरह का धुआं करने की सख्त चेतावनी दी गई थी। उनको खासतौर से यह भी बताया गया था कि किले में कभी भी अकेले न रहें। लेकिन एक दिन लाइटिंग टीम का एक शख्स बाकी लोगों से थोड़ा अलग बैठा हुआ था। वह आधी रात के कुछ देर बाद का समय था। अमलेंदु चौधरी सेट की लाइटिंग में कुछ बदलाव चाहते थे और एक दीवार पर बैठे हुए देख रहे थे, तभी अचानक उनकी चीख निकल गई।

घटना के वक्त राजकुमार राव नहीं थे

इस घटना के वक्त राजकुमार राव सेट पर मौजूद नहीं थे, लेकिन बाद में लोगों ने उनको घटना के बारे में बताया। किताब में लिखा था, वह शख्स जमीन पर गिर गया। जमीन पर गिरे लाइटमैन ने बताया कि किसी ने उसको धक्का दिया था। यह काफी अजीब था क्योंकि उस वक्त उसके आसपास कोई भी नहीं था, लेकिन वह तब भी जिद पर अड़ा रहा कि किसी ने उसे धक्का दिया था। हालांकि इसके बाद काफी खोजबीन की गई, लेकिन किसी का भी पता नहीं चल पाया।

किताब में इन सेलेब्स के भी हैं किस्से

ओम बुक्स इंटरनेशनल द्वारा प्रकाशित इस किताब में बॉलीवुड सेलेब्स के साथ हुई पैरानॉर्मल एक्टिविटीज की 36 असली कहानियों का जिक्र किया गया है। इसमें जूही चावला, राजकुमार राव, ईशा देओल, नील नितिन मुकेश, तनिष्ठा चटर्जी, रंजीता, बिस्वजीत और रजनीश दुग्गल जैसे अभिनेताओं से लेकर विक्रम भट्ट, विशाल फुरिया, भूषण पटेल, सुपर्ण वर्मा, अरुणाराजे पाटिल, अनंत नारायण महादेवन जैसे लेखकों, फिल्म निर्माताओं और म्यूजिशियन तक हर किसी के पास बताने के लिए उनकी एक डरावनी कहानी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ