कौन था गैंगस्टर हुसैन उस्तरा? जिसकी बेटी ने 'ओ रोमियो' के मेकर्स से मांगे 2 करोड़, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम!

Who is Hussain Ustara: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ओ’रोमियो’ रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है. गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर शेख ने मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा है.

ORomeo

ORomeo. image credit- social media

Who is Hussain Ustara: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ओ’रोमियो’ की हाल ही में पहली झलक सामने आई है. इस फिल्म को लेकर लोगों में एक अलग ही एक्साइटमेंट देखी जा रही है. इस बीच अब फिल्म विवादों में घिर गई है. मिली जानकारी की मानें तो कहा जा रहा है कि गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर शेख ने फिल्म के मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

हुसैन उस्तरा की बेटी ने की मांग

दरअसल, गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर शेख का कहना है कि फिल्म में उनके पिता को नेगेटिव दिखाया गया है और इसीलिए वह लीगल नोटिस भेज रही हैं. इतना ही नहीं बल्कि इसके साथ ही 7 दिन में 2 करोड़ रुपये की मांग भी की है. शाहिद कपूर की फिल्म रिलीज से पहले ही विवाद में आ गई है, जिसको लेकर अब खूब चर्चा हो रही है.

विज्ञापन

फिल्म के मेकर्स को लीगल नोटिस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैंग्सटर हुसैन उस्तरा की बेटी ने फिल्म के मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा है. इसके अलावा उन्होंने अपने पिता की गलत छवि दिखाने के लिए फिल्म के मेकर्स से सात दिन के अंदर मुआवजे के रूप में 2 करोड़ रुपये भी मांग लिए हैं.

फिल्म की रिलीज भी हो सकती है पोस्टपोन

इतना ही नहीं बल्कि हुसैन की बेटी ने फिल्म की रिलीज भी पोस्टपोन करने के लिए कहा है. उनका कहना है कि जब तक उनकी परेशानी का हल ना हो जाए, तब तक वो फिल्म को रिलीज ना करें. अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म के मेकर्स इस पर क्या फैसला लेते हैं. इसके अलावा ये भी देखने वाली बात होगी कि क्या फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन किया जाएगा या नहीं.

विज्ञापन

कौन था गैंगस्टर हुसैन उस्तरा?

साथ ही अगर गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बात करें तो हुसैन उस्तरा मुंबई का एक गैंगस्टर था, जो दाऊद इब्राहिम के साथ अपनी दुश्मनी के लिए बेहद पॉपुलर था. उस्तरा का असली नाम हुसैन शेख था. बेहद कम उम्र में ही एक बहुत ही हिंसक लड़ाई के बाद उन्हें ‘उस्तारा’ नाम दिया गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ